Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कावड़ मार्ग में दुकानों- रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम दर्ज होना अनिवार्य : सीएम योगी
    देश

    कावड़ मार्ग में दुकानों- रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम दर्ज होना अनिवार्य : सीएम योगी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 25 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ महापर्व में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कावड़ मार्ग में पड़ने वाली शराब और मांस की दुकानें बंद रखी जाएं। दुकान, रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम स्पष्ट अक्षरों में दर्ज कराया जाए। इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और फर्जी सूचनाओं का तत्काल खंडन किया जाए तथा ऐसे तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। खाद्य सामग्री का निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने, मिलावट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई का पालन कराने के लिए राज्य के अधिकारी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखें।

    वह शुक्रवार की शाम कांवड़ यात्रा व अन्य त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। योगी ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और जनसुविधाओं की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो । सौहार्द बिगाड़ने, अराजकता करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। अधिकारी खुद गश्त करते रहें। घाटों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित चेंजिंग क्षेत्र बनाए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से कहा कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस, बरावफात और रक्षाबंधन का त्योहार है। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने कांवड़ यात्रा के लिए किये गये प्रबंधों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मेरठ जोन की कार्ययोजना को प्रदेश के अन्य जोनों में भी लागू करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश में एक समान और प्रभावी व्यवस्था लागू होनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिकित्सा शिविर में एंटी स्नैक वेनम और एंटी रैबीज इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से सतत निगरानी की जाए। जहां नदियों का जलस्तर बढ़ा है, वहां घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। वीआइपी आवागमन से आम श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो, इसका अधिकारी ध्यान रखें।

    • बैठक में कहा, इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और फर्जी सूचनाओं को प्रचलित करने वालों को भेजें जेल
    • प्रदेश में एक जैसी हों कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं, कांवड़ संघों से सतत संवाद बनाए रखें
    • कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व उत्तराखंड के साथ समन्वय बनाएं
    • ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और चौबीसों घंटे पुलिस पेट्रोलिंग आवश्यक, सुरक्षा- सुविधा और श्रद्धालु सम्मान प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा किसी एक हिस्से तक सीमित आयोजन नहीं है। रुहेलखंड, ब्रज, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेते हैं। ऐसे में प्रत्येक जिलों में सुरक्षा व सुविधा की व्यवस्थाओं का स्तर एक समान होना चाहिए।

    cm Yogi Adityanath Kanwar Yatra 2026 lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.