Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    देश

    मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ/आगरा,25 जुलाई (प्र)। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर मेरठ के कर्ण शर्मा यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। शुक्रवार देर शाम मिनी ऑक्शन में कुल 45 रिक्त स्लॉट के लिए अब तक 20 खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। कानपुर सुपरस्टार ने कर्ण शर्मा को 23 लाख रुपये में खरीदा। दूसरी सबसे बड़ी कीमत 21.50 लाख रुपये स्पीड हंट से चुने गए बुलंदशहर के तेज गेंदबाज शुभम गौतम को मिली। उन्हें नोएडा सुपरकिंग्स ने खरीदा।

    शुक्रवार शाम पांच बजे होटल ताज कन्वेंशन में मिनी ऑक्शन शुरू हुआ। चौथे सीजन के ऑक्शन में इस बार 287 खिलाड़ी शामिल थे। कानपुर और लखनऊ में 14 अगस्त से आयोजित होने जा रहे यूपी टी-20 लीग की नीलामी बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने मंच से खिलाड़ियों की बोली से शुरू की। इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ.संजय कपूर भी मौजूद रहे। शुरुआत के तीन खिलाड़ियों में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद आए मेरठ के शिवम चौधरी को 21 लाख रुपए में गौर गोरखपुर लॉयंस ने खरीदकर नीलामी की धमाकेदार शुरुआत की। नीलामी में कुल 45 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिसमें देर रात तक 20 खिलाड़ियों को खरीदा जा चुका था। इसमें मेरठ के कर्ण शर्मा को सबसे अधिक 23 लाख रुपए में कानपुर ने खरीदा।

    दूसरे स्थान पर स्पीड हंट से चुने गये शुभम गौतम को 21.50 लाख में नोएडा और तीसरे स्थान पर शिवम चौधरी रहे। इसके बाद कानपुर के मो. शारिम 17.50 को काशी, मुरादाबाद के शिवा सिंह को 17.50 लाख में नोएडा, मेरठ के समीर चौधरी को 11.75 में लखनऊ, सहारनपुर के शोएब सिद्दकी को 11.25 लाख में नोएडा ने शामिल किया। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज शिवम बंसल को कानपुर सुपरस्टार ने 3.50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा, जबकि तेज गेंदबाज अजय कुमार को भी कानपुर सुपरस्टार ने 2.50 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया।

    शुक्रवार को यूपी टी-20 लीग की नीलामी में आगरा आए राजीव शुक्ला ने कहा कि अब यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल, भारतीय टीम का रास्ता बन गई है। यूपी के प्रशांतवीर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था। इससे यूपी के क्रिकेटरों की प्रतिभा का परिचय मिलता है। यूपी टी-20 लीग के मैचों में आईपीएल स्काउट भी आएंगे।

    KARN SHARMA MOST EXPENSIVE PLAYER meerut news meerut report tazza khabar UP T 20 LEAGUE MINI AUCTION UP T 20 LEAGUE SEASON 4 AUCTIO uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.