Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत, डीपीआर को मिली धनराशि
    देश

    दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत, डीपीआर को मिली धनराशि

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 25, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 25 जुलाई (प्र)। देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत वर्तमान में दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही है। इसकी सफलता को देखते हुए इसका विस्तार ऋषिकेश तक करने की मांग उठी थी, जिस पर उप्र सरकार व उत्तराखंड सरकार के बीच सहमति बनी थी। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्ताव रखा था।

    प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से नमो भारत ट्रेन का मुजफ्फरनगर तक विस्तार करने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। उसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) तैयार करने के लिए भारत सरकार की ओर से चार करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। एनसीआरटीसी डीपीआर के लिए सर्वे शुरू करेगा।

    दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी लंबे कारिडोर पर वर्तमान में नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है। 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ने वाली यह ट्रेन सभी मौसम में समान गति से दौड़ती रहती है। मेट्रो सेवा की तरह इसकी ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होती हैं। यह नौकरी-पेशा लोग ही नहीं विद्यार्थियों के लिए भी पसंदीदा परिवहन सेवा बनती जा रही हैं। ये ट्रेन एक घंटे से भी कम समय में मेरठ से दिल्ली पहुंचा रही है। प्रतिदिन लगभग एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं।

    खुश खबर यह है कि कुछ वर्षों में इस कारिडोर का विस्तार ऋषिकेश तक हो जाएगा, जिससे मेरठ होते हुए ऋषिकेश तक का सफर ढाई घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा । अभी सड़क मार्ग से यह दूरी करीब छह घंटे और ट्रेन से (पैसेंजर) छह घंटे व एक्सप्रेस ट्रेन से करीब चार घंटे में तय हो रही है। मेरठ से ऋषिकेश तक कारिडोर के पिलर हाईवे व प्रमुख सड़कों के डिवाइडर पर बनेंगे। मुजफ्फरनगर मेँ रामपुर तिराहा तक हाईवे के डिवाइडर पर पिलर बनेंगे जबकि उसके आगे इसका एलाइनमेंट बाईपास से रहेगा।

    दरअसल, मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर भवनों की अधिकता होने के कारण पिलर निर्माण मुश्किल रहेगा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि डीपीआर के लिए निर्देश मिले हैं। डीपीआर तैयार करने के लिए नियमानुसार धनराशि भी मिल चुकी है। प्रयास रहेगा कि तय समय सात माह से पूर्व डीपीआर बन जाए।

    Delhi to Rishikesh DPR meerut news meerut report namo-bharat tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.