मेरठ, 20 जून (प्र)। दौराला के दादरी गांव स्थित एक आरा मशीन पर काम करते समय सकौती निवासी 45 वर्षीय संजय की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय वह नशे की हालत में काम कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। सकौती निवासी संजय पुत्र विनोद का दादरी गांव में आरा मशीन का कारोबार है। पहले इस कारोबार को उसके पिता विनोद संभालते थे, लेकिन बाद में इसकी जिम्मेदारी संजय के हाथों में आ गई। कहा गया कि संजय पिछले कुछ समय से शराब और नशे का आदी हो गया था। परिजनों ने उसकी लत छुड़ाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। करीब दस माह बाद वह वापस घर लौटा, लेकिन शराब की आदत नहीं छोड़ सका। इसके बाद उसके पिता ने फिर से आरा मशीन का संचालन अपने हाथ में ले लिया था। गत दिवस संजय आरा मशीन पर पहुंचा और काम करने लगा। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर दौराला पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक पत्नी ज्योति, 12 वर्षीय पुत्र आयुष और पांच वर्षीय पुत्री अदिति का रो रोकर बुरा हाल है। माता विमलेश बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरा मशीन पर काम करते समय व्यक्ति की मौत हुई है। भाई विवेक ने थाने पर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- यूपी: प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची हुई जारी, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के नाम; जानिए मामला
- सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
- एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
- देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
- हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
- होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

