Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अंगदवीर हत्याकांड: बेटे की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, प्रेमी से शादी में बेटा बन रहा था रोड़ा
    देश

    अंगदवीर हत्याकांड: बेटे की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, प्रेमी से शादी में बेटा बन रहा था रोड़ा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 20 जून (प्र)। बहसूमा थाना क्षेत्र में सात साल के अंगदवीर की हत्या उसकी मां गुरप्रीत ने अपने प्रेमी अर्पित शर्मा के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूरे मामले में 16 जून की रात ही आरोपी अर्पित को अरेस्ट कर चुकी थी अर्पित से हुई पूछताछ और जांच में पता चला कि मां गुरप्रीत भी इस निर्मम हत्याकांड में शामिल है। गुरप्रीत अर्पित शादी करना चाहते थे। जिसमें बेटा अंगदवीर रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर अंगद की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी है। मां ने अपना जुर्म भी कुबूल लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अंगदवीर की मां इस हत्याकांड में पूरी तरह शामिल है। गुरप्रीत को पता था कि 16 जून को प्रेमी अर्पित उसके बेटे अंगद को कार में लेकर जा रहा है। वो उसे हत्या के लिए ले जा रहा है। इसके बाद गुरप्रीत और अर्पित के बीच लगातार कॉल पर बातचीत होती रही। दोनों के बीच काफी चैट्स, वीडियोकॉल मिले हैं।

    पुलिस ने जब गुरप्रीत, अर्पित के मोबाइल चैक किए तो दोनों के बीच बातचीत के सुबूत मिले। वहीं गुरप्रीत ने 16 जून को अर्पित से हुई अपनी बातचीत और कॉल डिटेल्स को डिलीट कर दिया था। जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया। जिसमें दोनों के बीच बातचीत मिली है। 16 जून को भी गुरप्रीत लगातार अर्पित से बात करती रही। जब अर्पित ने उसके बेटे अंगद की हत्या कर दी तब भी दोनों के बीच बातचीत हुई। बेटे की हत्या की बात गुरप्रीत को पता थी। वो भी इस प्लान में पूरी तरह शामिल है। उसके कहने पर ही अर्पित अंगद को अपनी कार में लेकर जंगल गया था। 16 जून को जब अंगदवीर के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस को देखकर गुरप्रीत घबरा गई। लेकिन वो सबके सामने एक अच्छी मां होने का ढोंग करती रही। वो बेटे के लिए रोती बिलखती रही। उसका बेटा कहां चला गया। बार-बार पड़ोसियों, रिश्तेदारों के गले लगकर रोती हुई गुरप्रीत अपने बेटे को याद कर रही थी। तभी किसी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी मिला है। सीसीटीवी में एक वैगनआर दिख रही है। जिसमें अंगद जाता दिख रहा है।
    पुलिस ने उस कार के मालिक को नंबर से ट्रेस कर लिया है। उसे लेने जा रही है। रोती हुई गुरप्रीत ने जैसे ही ये बात सुनी वो घबरा गई और वहीं मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ी। गुरप्रीत को लगा कि अब उसका सच सबके सामने आ जाएगा। क्योंकि पुलिस अर्पित को अरेस्ट कर लेगी, इसलिए उसने अर्पित से अपनी बातचीत, कॉलडिटेल सब डिलीट कर दिए, लेकिन टेक्निकल टीम ने सारे मैसेज रिकवर कर लिए। जिससे ये साफ हो गया कि गुरप्रीत भी अंगद की हत्या में शामिल है। वो पुलिस को गुमराह कर रही थी।

    पुलिस पूछताछ में सामने आया सच
    एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बहसूमा में एक बच्चे अंगदवीर की मिसिंग की सूचना मिली थी। सूचना पर सर्विलास, स्वाट टीम और पुलिस की 4 टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने अर्पित शर्मा नामक युवक को हिरासत में लिया था जिसने बताया कि वो अंगदवीर को अपने साथ कार में ले गया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी अर्पित की निशानदेही पर बॉडी को भी बरामद किया गया। इसमें जांच में पता चला कि अगदवीर की मां गुरप्रीत कौर और आरोपी अर्पित के बीच अफेयर था। दोनों की काफी बातचीत होती थी। उनके चैट्स, वीडियोकॉल भी दोनों के मोबाइल फोन में मिले गुरप्रीत ने बताया कि उसे पता था कि अर्पित 16 जून को बच्चे की हत्या करने ले जा रहा था। साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत को भी अरेस्ट जेल भेजा जा रहा है।

    Angadveer Murder Case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.