मुंबई, 20 जून (ता)। 6 अक्टूबर 1995 को रिलीज फिल्म ‘बरसात’ से बोलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाले बॉबी देओल को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। अपनी इस जर्नी में बॉबी देओल सफल भी हुए तो एक वक्त उनके करियर में सिर्फ डाउनफॉल ही आता गया। लेकिन नाकामी के उस दौर में वेब सीरीज ‘आश्रम’ के जरिए बॉबी देओल को ओटीटी पर जबर्दस्त कामयाबी मिली। इसके बाद रनबीर कपूर श्की फिल्म श्एनिमलश् (2023) में महज 15 मिनट के किरदार में तो बॉबी देओल ने कमाल ही कर दिखाया।
एक्टर बॉबी देओल अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल 06 सितंबर को टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई इस फिल्म को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह फिल्म फिल्म भारत में हैश मी टू के आरोपों के जटिल परिणामों पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से फिल्म के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। फिल्म ‘बंदर’ की कहानी एक पूर्व टेलीविजन सुपरस्टार ‘समर’ के इर्द- गिर्द घूमती है, जिसका वर्तमान करियर ढलान पर है। कहानी में मोड़ तब आता है जब समर की पूर्व प्रेमिका गायत्री उस पर बलात्कार का आरोप लगाती है। इसके बाद समर की गिरफ्तारी होती है और वह एक ऐसी कानूनी व्यवस्था में फंस जाता है जो न्याय देने के बजाय उसे सलाखों के पीछे रखने में अधिक रुचि दिखाती है। फिल्म में सत्ता के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और व्यवस्था की विफलताओं को बड़ी ही बेबाकी से पर्दे पर उतारा गया है। निखिल द्विवेदी के सैफ्रन मैजिकवर्क्स द्वारा निर्मित और जी स्टूडियो द्वारा रिलीज फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी शेट्टी और नागेश भोसले जैसे टेलेंटेड एक्टर्स की लंबी फौज नजर आ रही है। 6 अक्टूबर 1995 को रिलीज फिल्म श्बरसातश् से बोलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाले बॉबी देओल को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। अपनी इस जर्नी में बॉबी देओल सफल भी हुए तो एक वक्त उनके करियर में सिर्फ डाउनफॉल ही आता गया। लेकिन नाकामी के उस दौर में वेब सीरीज ‘आश्रम’ के जरिए बॉबी देओल को ओटीटी पर जबर्दस्त कामयाबी मिली। इसके बाद रनबीर कपूर की फिल्म श्एनिमलश् ( 2023 ) में महज 15 मिनट के किरदार में तो बॉबी देओल ने कमाल ही कर दिखाया।
उसके बाद से बॉबी देओल के करियर का सुनहरा दौर शुरू हो चुका है। बॉबी ने साउथ स्टार सूर्या की तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ (2024) के जरिए साउथ डेब्यू किया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही। पिछले साल बॉबी देओल दो तेलुगु फिल्म श्डाकू महाराजश् (2025) और हरी हारा वीरा मल्लूश् (2025 ) मे नजर आए लेकिन ये फिल्में भी कुछ खास नहीं कर सकीं। पिछले साल उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वार 2’ (2025) के कैमियो के अलावा शाहरुख खान के बेटे आर्यन द्वारा डायरेक्ट की गई सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (2025) में देखा गया। पिछले दिनों रिलीज हुई तमिलनाडू के मुख्य मंत्री बने साउथ स्टार थलपति विजय की लंबे समय से अटकी तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ (2026) बॉबी देओल मेन विलेन के अवतार में दिखाई दिए जबकि विजय के अपोजिट पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस थीं ।
इसके बाद प्रोडयूसर दीपक मुकुट की एक फिल्म के लिए बॉबी देओल को अभिषेक बच्चन के साथ मेन लीड में कास्ट किया गया। यह फिल्म राकेश कुमार के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की जोड़ी की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो पांच’ (1980) का नया वर्जन हैं। इसके अलावा बॉबी देओल यशराज फिल्म्स की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का भी हिस्सा हैं। फिल्म में उनका नेगेटिव रोल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल्स में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
Trending
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर

