Author: websitemarketing2019@gmail.com

अयोध्या 26 जून। राम नगरी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण ने शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया। इस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय के साथ सदस्य अनिल मिश्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे की पुष्टि की है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी में ट्रस्ट ने जो एफआईआर कराई है, ‍उनमें टिन्नू…

Read More

मेरठ 26 जून (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। आजकल आवास विकास मेडा मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवैध निर्माणकर्ताओं को राहत देने के लिए अवैध निर्माण को शमन और कंपाउड करने के नाम पर कार्रवाई करने से क्यों बच रहे है यह तो वो ही जाने। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि अवैध निर्माण शमन और कंपाउंड होने पर पूरी तौर पर रोक लगी हुई है। मगर पुरानी अंग्रेजों के जमाने की धाराऐं जिन्हें सरकार धीरे धीरे समाप्त कर रही है उन्हें लेकर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने का खेल जारी है। नागरिकों की चर्चा अनुसार कुछ साल पहले…

Read More

मेरठ 26 जून (प्र)। सैन्य परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में मेरठ छावनी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार को अब्दुल हमीद सैनिक संस्थान में आरोग्यम महिला कल्याण केंद्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने किया। पश्चिम यूपी सब एरिया मुख्यालय के सहयोग से शुरू हुआ यह आरोग्यम केन्द्र मिलिट्री हॉस्पिटल के सैटेलाइट सेंटर के रूप में कार्य करेगा। आरोग्यम महिला कल्याण केंद्र के उद्घाटन पर जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि एक सैनिक की मानसिक मजबूती का सबसे बड़ा आधार उसके परिवार का स्वस्थ…

Read More

मेरठ 26 जून (प्र)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के करबा करनावल में गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चौपाल पर बैठे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक पर चाकुओं से भी ताबड़तोड़ वार किए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक घटना से पूरे कस्बे में दहशत माहौल गया। एसएसपी ने बताया कि 20 बीघा जमीन के विवाद में हत्या की गई है। हत्यारोपी दोनों पौत्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई…

Read More

मेरठ 26 जून (प्र)। मवाना रोड पर राजेन्द्रपुरम मार्केट के सामने कट बंद होने से परेशान व्यापारियों ने बैठक कर प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक से गुहार की। मंत्री ने कैंट विधायक, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी के साथ- साथ डीएम से बात की और व्यापारियों व क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को बताया। मंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राजेन्द्रपुरम के सामने यू टर्न बनाया जाएगा। दरअसल, मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा राजेन्द्रपुरम व डिफेंस कालोनी के सामने कट को बंद कर…

Read More

लखनऊ 26 जून। प्रदेश पुलिस के वर्ष 1997 से 2000 काडर के 30 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में प्रोन्नत करने पर मुहर लग गई है। नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी की मौजूदगी में 50 से अधिक नामों पर विचार किया गया। जल्द ही इसका आदेश गृह मंत्रालय जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में हुई डीपीसी की बैठक में आधा दर्जन से अधिक पीपीएस अधिकारियों के नाम पर विचार नहीं किया। जिन अधिकारियों को प्रोन्नत करने के लिए उनके नामों पर विचार किया…

Read More

देहरादून 26 जून। उत्तराखंड सरकार हरिद्वार के रोशनाबाद से बिहारीगढ़ (सहारनपुर) तक हाइस्पीड फोरलेन ग्रीनफील्ड हाइवे बनाकर औद्योगिक इकाइयों को सीधे दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर से जोड़ने जा रही है। इससे निवेश, उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी। दिल्ली – देहरादून इकोनामिक कारिडोर से जुड़ने के बाद उत्तराखंड के उद्योगों की देश के बड़े बाजारों तक पहुंच आसान होगी। करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 30.40 किलोमीटर लंबा यह कारिडोर राज्य के औद्योगिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका असर उद्योग, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार पर भी दिखाई देगा। हरिद्वार उत्तर भारत का प्रमुख…

Read More

मेरठ 26 जून (प्र)। ऑनलाइन गेमिंग के द्वारा सट्टे कराने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉपर तथा 12 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने गुरुवार को अपने ऑफिस में प्रेसवार्ता में मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि थाना लोहियानगर पुलिस ने क्षेत्र में संचालित साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन गेमिंग का संचालन करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम शाकिब पुत्र फरमूद निवासी…

Read More

मेरठ 26 जून (प्र)। लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में गुरुवार को भी दिनभर कोचिंग सेंटर पर छापे मारे गए। मेडा, अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, प्रशासन एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच में अधिकांश कोचिंग सेंटर फेल हो गए। कोचिंग सेंटर में ना तो आपात द्वार मिला और ना ही आपात स्थिति में बचाव के पर्याप्त संसाधन। दिनभर की कार्रवाई में 77 कोचिंग सेंटर की जांच की गई। इनमें से अवैध निर्माण में चल रहे 14 कोचिंग सेंटर मेडा ने सील कर दिए जबकि 16 कोचिंग सेंटर को अस्थाई रूप से बंद…

Read More

नई दिल्ली, 25 जून (ता)। आज हर घर में फ्रिज उन उपकरणों में से एक बन गया है जिनका यूज रोजाना होता है। हालांकि, काफी लोग इसकी सफाई सिर्फ अंदर से करते हैं और पीछे की तरफ लगी जाली पर ध्यान तक नहीं देते। डबल डोर में तो नहीं, लेकिन सिंगल डोर फ्रिज में पीछे की तरफ कंडेंसर कॉइल यानी जाली लगी होती है जो फ्रिज की कूलिंग सिस्टम का अहम हिस्सा मानी जाती है।इसकी टाइम पर सफाई न होने से फ्रिज की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है और इसके कारण बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। चलिए जानते…

Read More