Author: websitemarketing2019@gmail.com

अलीगढ़, 27 जून (ता)। मथुरा डिपो की एक बस में बड़ा हादसा हो गया। चालक के अचानक निढाल होने से बस अनियंत्रित हो गई। एक फौजी की सूझबूझ से बस में सवार पचास सवारियां सुरक्षित बच गईं। यह घटना बेसवां से पहले नगला फोंदा के समीप लगभग नौ बजे हुई। मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी के टी 3189 मथुरा से मुरादाबाद जा रही थी। चालक गणेश कुमार रामपुर अडीग, मथुरा के निवासी थे। वह सीट पर बैठे-बैठे अचानक निढाल हो गए। बस बेकाबू होकर सड़क की दूसरी साइड में चली गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में…

Read More

मेरठ 27 जून (प्र)। फर्जी आइएएस अधिकारी के पीए पंकज मिश्रा की पत्नी बनकर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाली सुमन मिश्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जो दो साल से फरार चल रही थी। महिला और उसके पति ने दिल्ली- देहरादून हाईवे स्थित सुशांत सिटी निवासी बीडीएस चिकित्सक से उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी की थी। गत वर्ष उक्त चिकित्सक दंपती को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने के लिए महिला के पति ने एक अधिवक्ता…

Read More

नई दिल्ली 27 जून। अंत्योदय अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का फार्मूला बदलने जा रहा है। अभी इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। परिवार में सदस्यों की संख्या चाहे जितनी कम हो, अनाज की मात्रा कम नहीं होती। नई व्यवस्था में परिवार के बजाय अब सदस्यों की संख्या के आधार पर अनाज मिलेगा। प्रत्येक सदस्य को सात किलोग्राम अनाज मिलेगा, लेकिन किसी भी परिवार को कुल 35 किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न नहीं दिया जाएगा। इसका सीधा असर पांच से कम सदस्यों वाले परिवारों पर पड़ सकता है। उनका मासिक राशन…

Read More

भारत में पहली बार सिर्फ डेटा सेंटर के लिए एक पूरा शहर बसाने की तैयारी हो रही है. हैदराबाद से करीब 55 किलोमीटर दूर अलोर गांव में प्रस्तावित यह डेटा सेंटर सिटी करीब 1500 एकड़ में विकसित की जाएगी. इसका मकसद ऐसी जगह तैयार करना है जहां डेटा सेंटर कंपनियों को बिजली, पानी, हाई स्पीड फाइबर नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एक ही परिसर में मिल सके. आज एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण दुनिया भर में बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. ऐसे में यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने…

Read More

आए दिन भिखारियों को इस काम से हटाने के लिए अभियान चलाने की खबरें मिलती है जो अच्छी खबरें है। बाजारों बस व रेलवे स्टेशनों पर भिखारियों की संख्या बढती जा रही है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। लेकिन अभियान से पहले जो नए भिखारी अरबपति लखपति पैदा हो रहे हैं उनकी सोच में बदलाव के प्रयास होने चाहिए। पिछले दिनों पढ़ा कि उद्योगपतियों ने करोड़ों रुपये बैंकों के मार लिए और उन्हें छूट देने के प्रयास होने लगे। व्यापार या उद्योग के लिए आए दिन सरकार से जमीन, टैक्स में राहत और बिना ब्याज के पैसों की मांग…

Read More

महानगरों के समान अपने यहां भी पुलिस प्रशासन और राजमार्ग से संबंधित अफसर यातायात व्यवस्थाएं करने में लगे हैं। लेकिन आजकल मुख्य बाजारों बाहरी क्षेत्रों आबादी वाली जगहों पर कट बंद करने से आम आदमी को परेशानी व अफसरों को धरना प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है जिससे इनका जो समय समस्याओं के समाधान में लगना चाहिए था वो इसका विरोध झेलने में लग रहा है। मैं किसी भी विकास और सौंदर्यीकरण का विरोधी नहीं हू लेकिन महानगरों की व्यवस्थाएं यहां लागू करने से पहले यातायात की सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए जिससे यात्रा सुगम हो सके। सड़कों…

Read More

दिल्ली रोड पर पति पत्नी के बीच हुए विवाद को जांचे परखे बिना सोशल मीडिया पर अपहरण के रुप में प्रचारित किए जाने से नागरिकों में भय और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा जबकि जांच के बाद पता चला कि पहले भी पत्नी पति को कई बार दिल्ली और मेरठ में पिटवा चुकी है। बताते हैं कि खाने में बाल निकला था तो चिंता जताई थी। ऐसे ही तमाम किस्से पति पत्नी के बीच होते रहते हैं। इस मामले में विवाद होने पर पति पत्नी में कहासुनी हुई और पति पिटाई के डर से गाड़ी लेकर भाग गया…

Read More

देश में खिलाड़ियों और खेल में रुचि रखने वालों को सरकार के साथ साथ उद्योगपति भी प्रोत्साहन दे रहे हैं। धीरे धीरे खेलों के क्षेत्रों में अब भारत की गिनती उच्च स्तर पर होने लगी है। मुझे लगता है कि सरकार को और भी सुविधाएं नवोदित खिलाड़ियों को देनी चाहिए। लेकिन पिछले दिनों रेलवे ने एक सर्कुलर जारी कर कहा कि खिलाड़ी ट्रेन में भाला और बड़े उपकरण ले जा सकेंगे मुझे लगता है सही नहीं है क्योंकि ट्रेन में इतनी भीड़ होती है एसी हो या आम डिब्बे सभी में भीड़ होती है और कभी कभी ज्यादा लोग भी…

Read More

अलीगढ़ 26 जून। यूपी के अलीगढ़ में अपराध और माफिया गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहलीगेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों की चल संपत्ति और बैंक खातों में जमा धनराशि को कुर्क कर दिया. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुल 7,36,842.86 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है. टीवीएस शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडे पर तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने का केश चल रहा है. पुलिस…

Read More

नई दिल्ली 26 जून। देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो को अपना नया प्रमुख मिल गया है। केंद्र सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को नया आईबी प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान निदेशक तपन डेका दो बार सेवा विस्तार मिलने के बाद 30 जून को रिटायर हो रहे हैं, जिसके ठीक बाद तेलंगाना कैडर के महेश दीक्षित खुफिया एजेंसी के चीफ के रूप में कमान संभालेंगे। महेश दीक्षित संभाल चुके कई अहम जिम्मेदारीतेलंगाना कैडर के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को यह बड़ी जिम्मेदारी उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और राष्ट्रीय सुरक्षा में दिए गए…

Read More