Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
    • उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
    • कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    • एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    • जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
    • सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
    • कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    • सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मंत्री का आश्वासन, राजेन्द्रपुरम के सामने बनवाया जाएगा यू टर्न
    देश

    मंत्री का आश्वासन, राजेन्द्रपुरम के सामने बनवाया जाएगा यू टर्न

    adminBy adminJune 26, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 जून (प्र)। मवाना रोड पर राजेन्द्रपुरम मार्केट के सामने कट बंद होने से परेशान व्यापारियों ने बैठक कर प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक से गुहार की। मंत्री ने कैंट विधायक, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी के साथ- साथ डीएम से बात की और व्यापारियों व क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को बताया। मंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राजेन्द्रपुरम के सामने यू टर्न बनाया जाएगा।

    दरअसल, मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा राजेन्द्रपुरम व डिफेंस कालोनी के सामने कट को बंद कर दिया है, जिससे लोगों को आधा किलोमीटर आगे डाउन टाउन मॉल जाकर वापस राजेन्द्रपुरम जाना पड़ता है। एक किलोमीटर लंबा चक्कर काटने के बजाए लोग इस बाजार में जाने से कतराने लगे हैं। गंगा नगर क्षेत्र की सबसे पुरानी मार्केट राजेन्द्रपुरम के व्यापारियों के सामने कारोबार का संकट खड़ा हो गया है। जिस दिन से कट बंद किया गया है, उसी दिन से बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। यहां कारोबार ठप हो गया है। डिफेंस कालोनी, राजेन्द्रपुरम, गंगानगर आदि क्षेत्रों के लोग एक ओर से दूसरे ओर जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से गुहार की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

    गुरुवार की शाम व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने राजेन्द्रपुरम बाजार में भारद्वाज पेंट्स की दुकान पर बैठक की और कट बंद होने से ठप हुए व्यापार को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि अब घर का खर्च चलाना दूभर हो गया है। ऐसे में बच्चों को कैसे पाला जाए? बैठक में व्यापारियों ने राज्यमंत्री दिनेश खटीक से गुहार करने का निर्णय लिया। वे राज्यमंत्री के आवास पहुंचे और उन्हें अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं।

    मंत्री ने माना कि कट बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मोबाइल पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी से बात की और उन्हें बताया कि ये व्यापारी परेशान हैं। इनकी समस्या जैनुइन है। इसका निस्तारण होना जरूरी है। मंत्री ने डीएम डॉ. वीके सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से उनका कारोबार ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मार्केट के सामने यू टर्न बनाएं। मंत्री ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि मार्केट के सामने यू टर्न बनाया जाएगा।

    पेंट व्यापारी सुबोध भारद्वाज ने कहा कि मंत्री दिनेश खटीक ने उनके दर्द को समझा और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ डीएम से भी बात की। उन्हें भरोसा भी दिया। एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने भी उन्हें मदद का भरोसा दिया । वह मंत्री दिनेश खटीक के आभारी हैं। इस मौके पर संदीप चौहान, अतुल वर्मा, रजत शर्मा, शिवम, आदित्य, सुमित, विकास शर्मा, विनोद बंसला, मोहम्मद जुनेद, विकास, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    meerut news meerut report Rajendrapuram Market on Mawana Road tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

    July 16, 2026

    उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट

    July 16, 2026

    कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.