Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»करनावल में चौपाल पर बैठे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, दो पोतों ने 20 बीघा जमीन के लिए की वारदात
    देश

    करनावल में चौपाल पर बैठे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, दो पोतों ने 20 बीघा जमीन के लिए की वारदात

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 26, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 जून (प्र)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के करबा करनावल में गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चौपाल पर बैठे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक पर चाकुओं से भी ताबड़तोड़ वार किए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक घटना से पूरे कस्बे में दहशत माहौल गया। एसएसपी ने बताया कि 20 बीघा जमीन के विवाद में हत्या की गई है। हत्यारोपी दोनों पौत्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।

    जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात विजयपाल प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने साथियों के साथ चौपाल पर हुक्का पीने के लिए गए थे। जब वह हुक्का पी रहे थे। इसी बीच दो नकाबपोश युवक पैदल मौके पर पहुंचे और विजयपाल के सीने में गोली मार दी। बुजुर्ग को गोली लगते ही साथ बैठे अन्य बुजुर्ग मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

    परिजनों ने वारदात की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल की। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग विजयपाल की हत्या उसके दो पौत्रों निक्की और सागर ने की है। हत्या 20 बीघा जमीन के बंटवारे लेकर की गई है। एसएसपी के अनुसार, विजयपाल के तीन बेटे शैलेंद्र, तेजेंद्र उर्फ बाबू व राजू थे। तेजेंद्र की करीब दस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। विजयपाल के पास 80 बीघा जमीन है। उन्होंने जमीन के चार हिस्से करते हुए 20 बीघा जमीन अपने हिस्से में रखी थी। पहले वो शैलेंद्र के पास रहते थे।

    किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक साल पहले वो अपने पोते भानू व राहुल पुत्रगण तेजेंद्र के साथ रहने लगे। वो अपनी हिस्से की 20 बीघा जमीन भी इन पौते के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद था। बाकी दोनों बेटे और उनका परिवार इसका विरोध करता था। जमीन को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ है।

    एसएसपी ने बताया कि जमीन के विवाद में बुजुर्ग के पौते निक्की पुत्र शैलेंद्र और सागर पुत्र राजू ने अपने दादा की हत्या की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों की पहचान हो गई है। उनके अन्य पौत्र भानू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगातार दबिश डाल रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    meerut news meerut report murder tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.