Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»77 कोचिंग सेंटर पर छापे, आकाश, फिजिक्सवाला, गुप्ता क्लासेज समेत 14 सील और 16 बंद
    देश

    77 कोचिंग सेंटर पर छापे, आकाश, फिजिक्सवाला, गुप्ता क्लासेज समेत 14 सील और 16 बंद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 26, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 जून (प्र)। लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में गुरुवार को भी दिनभर कोचिंग सेंटर पर छापे मारे गए। मेडा, अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, प्रशासन एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच में अधिकांश कोचिंग सेंटर फेल हो गए।

    कोचिंग सेंटर में ना तो आपात द्वार मिला और ना ही आपात स्थिति में बचाव के पर्याप्त संसाधन। दिनभर की कार्रवाई में 77 कोचिंग सेंटर की जांच की गई। इनमें से अवैध निर्माण में चल रहे 14 कोचिंग सेंटर मेडा ने सील कर दिए जबकि 16 कोचिंग सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। बुधवार को भी दस कोचिंग सेंटर अस्थाई बंद किए जा चुके हैं। उक्त कार्रवाई में शहर के चर्चित एवं बड़े कोचिंग सेंटर भी आ गए। इन कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के उपाय नदारद मिले।

    सुरक्षा ना संसाधान, जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे बच्चे: जांच टीम को कोचिंग सेंटर में बड़ी कमियां मिली हैं। इन कोचिंग सेंटर में ना तो पर्याप्त संसाधन मिले और ना ही सुरक्षा के उपाय। पल्लवपुरम में कई कोचिंग सेंटर घरों में चलते मिले। इन कोचिंग सेंटर में छात्रों की संख्या भी सैकड़ों में मिली।

    बताए आपात स्थिति में बचाव के उपाय : नागरिक सुरक्षा टीपी नगर प्रभाग के तहत प्लेटिनम मॉल बागपत रोड में चाणक्य लाइब्रेरी में एलिमेंट्री फायर सेफ्टी कोर्स प्रशिक्षण एवं अग्निशमन का प्रदर्शन हुआ। नवीन नारंग सहायक उप नियंत्रक ने आपात स्थिति में बचाव के उपाय बताए। राजकुमार खत्री, संजय कुमार गर्ग, वीरेंद्र मित्तल,दीपक त्यागी आदि रहे।

    ज्ञापन सौंपा: भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडा सचिव से मुलाकात की और निर्धारित मानकों के विपरीत चल रहे व्यावसायिक भवनों, बेसमेंट और कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने बताया कि विभाग इनकी जांच करा रहा है। रजत पालीवाल, सौरभ पंडित आदि रहे।

    आकाश, फिजिक्सवाला, गुप्ता क्लासेज सील
    मेडा के अनुसार शिवाजी रोड पर गुप्ता क्लासेज आलोक गुप्ता, डॉ.चंचल तोमर कोचिंग सेंटर शिवाजी रोड, लक्ष्य आईएएस कोचिंग सेंटर शिवाजी रोड, रोहित सहगल का मैथ कोचिंग सेंटर पल्लवपुरम, गौरव कुमार का एफईएटी द कॅरियर इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर पल्लवपुरम, गुरुजी कंप्यूटर कोचिंग सेंटर शिव मार्केट पल्लवपुरम, एकेएस ग्रुप एजुकेशन कोचिंग सेंटर शिव मार्केट पल्लवपुरम, गौरव एजुकेशन कोचिंग सेंटर शिव मार्केट पल्लवपुरम, विद्या विजन कोचिंग सेंटर विद्या प्रकाश चंद पल्लवपुरम, आशीष त्यागी का ब्रिलिएंट ब्रिज कोचिंग सेंटर पल्लवपुरम, दिनेश शर्मा का आकाश कोचिंग सेंटर पल्लवपुरम, भावेश गुप्ता का फिजिक्सवाला विद्यापीठ कोचिंग सेंटर मोदीपुरम, पंकज तोमर का सारथी क्लासेज कोचिंग सेंटर पल्लवपुरम, केडी क्लासेज कोचिंग सेंटर पल्लवपुरम को सील किया गया है।

    नाम कोचिंग का, जांच में चलता मिला कॉल सेंटर
    गुरुवार को एसडीएम सदर दीपक माथुर की जांच टीम ने कंकरखेड़ा में कोचिंग सेंटर एग्री जंक्शन का निरीक्षण किया। इसमें यहां सेंसर डॉटकॉम के नाम कॉल सेंटर चलता मिला। कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है।कंकरखेड़ा में अनेक कोचिंग बंद मिले। छापे से पहले ये कोचिंग सेंटर बंद करके चले गए। एसडीएम की जांच में स्टार प्लाजा स्थित सिविल एकेडमी कोचिंग सेंटर में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित पंजीकरण-एनओसी 12 मई 2025 तक ही थी।
    अग्निशमन सुरक्षा, मेडा एवं विद्युत सुरक्षा से जुड़ी कोई भी एनओसी प्रस्तुत नहीं की गई।

    कोचिंग सेंटर जो किए अस्थाई बंद
    अग्निशमन विभाग ने सिविल कोचिंग एकेडमी स्टार प्लाजा, चाणक्य आईएएस स्टार प्लाजा, द केड क्लासेज स्टार प्लाजा, सनराइज कंप्यूटर स्टार प्लाजा, लैंडमार्क क्लासेज एंड अल इल्म लाइब्रेरी इंद्रलोक कॉलोनी उमर नगर, वैक्टर इंस्टीट्यूट हापुड़ रोड, अजवाई इंस्टीट्यूट करम नगर, उच्च शिक्षा विभाग ने लॉजिक इंस्टीट्यूट स्टार प्लाजा, महेंद्र एजुकेशन स्टार प्लाजा, राणा क्लासेज स्टार प्लाजा, पैरामाउंट कोचिंग सेंटर स्टार प्लाजा को मानक पूरे न करने तक अस्थाई रूप से बंद किया है।

    Coaching centers sealed. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.