Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित
    • सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
    • Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
    • कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें
    • ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत
    • उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सपा की सरकार बनी तो व्यापारियों को भी विधानसभा भेजा जाएगाः प्रदीप
    देश

    सपा की सरकार बनी तो व्यापारियों को भी विधानसभा भेजा जाएगाः प्रदीप

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 06 जुलाई (प्र)। समाजवादी पार्टी के व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन में राम मंदिर में चंदा चोरी और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में भाजपा को कठघरे में खड़ा किया गया।

    मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि खुद को व्यापारियों का हितैषी कहने वाली पार्टी की नीतियों से व्यापारी वर्ग त्रस्त है। उन्होंने सम्मेलन में व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन, शिक्षक वर्ग की तरह पंजीकृत व्यापारियों को भी विधानसभा में भेजने और खुदरा व्यापार को बचाने के लिए आनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों पर नियंत्रण करने को नियामक आयोग बनाने के प्रस्ताव रखे।

    कहा कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनेगी तो इन प्रस्तावों पर अमल कराया जाएगा। वेस्ट एंड रोड स्थित रंगमहल मंडप में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल नहीं पहुंच सके। उन्होंने सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार की विदाई का समय निकट है। प्रदेश में व्यापारी, किसान, युवा और आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा कानून- व्यवस्था की बदहाली से त्रस्त हैं।

    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण हिंदू आस्था के लिए नहीं बल्कि चंदे की लूट के लिए किया है। जब मंडल कमीशन लाया गया था तब राम मंदिर का अभियान छेड़ा गया था। उस समय भी शिला पूजन के नाम पर करोड़ों का चंदा एकत्र हुआ था, उसका भी कोई लेखा जोखा नहीं है। भगवान राम के नाम पर हिंदू आस्था को ठगने वाले लोग व्यापारियों के लिए क्या किसी के भी हितैषी नहीं हो सकते।

    राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन ने कहा कि जैन समाज सबसे ज्यादा टैक्स देता है लेकिन उसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है। संयोजक और संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती, अपराधी केवल अपराधी होता है। अपराध को जाति और धर्म के चश्मे से देखना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का भाषण जब शुरू हुआ तब तक मंडप की अधिकांश कुर्सियां खाली हो चुकी थीं।

    सम्मेलन के दौरान जैन एवं वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन को पत्र सौंपकर अक्षय जैन अरिहंत को मेरठ दक्षिण विधानसभा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की। सपा व्यापार सभा के प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सौरभ अग्रवाल, हरप्रीत आहूजा, निपुन अग्रवाल मौजूद रहे।

    meerut news meerut report Samajwadi Party's Divisional Conference on Traders' Self-Respect tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित

    July 26, 2026

    सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

    July 26, 2026

    Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.