Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूजी पीजी के पंजीकरण समाप्त, लॉ में 11 अगस्त तक का मौका
    देश

    यूजी पीजी के पंजीकरण समाप्त, लॉ में 11 अगस्त तक का मौका

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 जुलाई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण का सोमवार को अंतिम दिन था। वहीं विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी व तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

    विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहले ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए अब यह तिथि बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 11 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

    साथ ही जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि शेष है, वे भी निर्धारित अवधि के भीतर उसका संशोधन अवश्य करा लें। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 11 अगस्त के बाद पंजीकरण या आवेदन पत्र में संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। अतः सभी अभ्यर्थी अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए समय पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

    बीएड स्पेशल एजुकेशन प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई
    चौधरी चरण सिंह विवि ने विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित बीएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहले ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम अब 11 अगस्त कर दी है। विवि ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

    मेरिट बनाकर जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
    अब तक 1.91 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं 1.47 लाख से ज्यादा छात्रों ने फीस जमा की है। विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 मई से, जबकि पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 17 जून से शुरू हुआ था। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई गई। अब विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुट गया है। इस बार भी महाविद्यालय मेरिट सूची तैयार करेंगे, जबकि विश्वविद्यालय समय-सारिणी जारी कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराएगा।

    ccsu ccsu meerut meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.