मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। मोहकमपुर में वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए बीती रात लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। नगर निगम पर श्मशान भूमि में कूड़ा डालकर भराव कराने का आरोप लगाया गया। वहीं अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे परिजनों को जगह नहीं मिली तो सड़क किनारे महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
मोहकमपुर निवासी प्रेमवती 70 पत्नी पालोराम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीती रात परिजन शव लेकर मोहकमपुर रजवाहे के किनारे स्थित श्मशान घाट पहुंचे। आरोप है कि वहां नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि श्मशान भूमि में कूड़ा डालकर भराव कराया जा रहा था और वहां अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इससे परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने सड़क पर शव रखकर अंतिम संस्कार करने की बात कही, लेकिन बुजुर्गों और अन्य लोगों ने विरोध किया। इसके बाद परिजनों ने सड़क किनारे ही महिला का अंतिम संस्कार किया।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

