Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बागपत में कांवड़ यात्रा का रूट प्लान, 30 जुलाई से भारी और 6 अगस्त से थम जाएंगे छोटे वाहनों के पहिए
    देश

    बागपत में कांवड़ यात्रा का रूट प्लान, 30 जुलाई से भारी और 6 अगस्त से थम जाएंगे छोटे वाहनों के पहिए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 20, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 20 जुलाई। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे समेत कई मार्गों पर 30 जुलाई से भारी वाहन, छह अगस्त से छोटे वाहनों के पहिए थम जाएंगे। वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इस बार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को जाने नहीं दिया जाएगा।

    हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन से हादसे का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। पुलिस का अनुमान है कि हरिद्वार, गोमुख से आने वाले कांवड़िए 30 जुलाई से जिले में पहुंचने लगेंगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए 30 जुलाई से भारी वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा।

    इसके अलावा मेरठ-बागपत हाईवे पर भी वाहनों को रोका जाएगा। इसके बाद छह अगस्त को हल्के वाहनों को रोकने की तैयारी की गई है। पुलिस अफसरों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ मार्गों की सूची से बाहर रखा है। कांवड़ यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे से भारी और हल्के वाहनों को भेजा जा सकता है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

    पुरा महादेव मंदिर परिसर में नौ से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी कांवड़ मार्गों और मेला परिसर में कांवड़ियों के वेश में भी तैनात रहेंगे, जो असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

    कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात संचालन को लेकर जिले के पुलिस अफसरों ने हरियाणा के सोनीपत, पानीपत के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन प्लान पर चर्चा की गई। साथ ही भारी वाहनों को रोकने में सहयोग की अपील भी की गई।

    पुलिस अफसरों ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मीट कारोबारियों और होटल संचालकों के साथ बैठक की। कांवड़ यात्रा शुरू होने पर मीट की दुकानें और होटल बंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानें खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके चलते गौरीपुर मोड़, बड़ौत समेत अन्य जगहों पर दुकानें बंद कराई गईं।

    baghpat kanwar-yatra 2026 tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.