Author: websitemarketing2019@gmail.com

लखनऊ 09 जून। यूपी में मौसम का मिजाज जल्द बदलने वाला है. क्योंकि आईएमडी ने 11 जून से बारिश के आसार जताए हैं. हालांकि इससे पहले 9 और 10 जून को गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी होगी.11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. 13 जून तक तेज हवाओं और बूंदाबांदी की संभावना है. बारिश से गर्मी से राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव रहने का अनुमान जताया है. यूपी में 18 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंच सकता है. लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून…

Read More

श्रीनगर, 09 जून (ता)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षाबलों ने एक वाहन से विदेशी पिस्तौल बरामद की और अवैध हथियार तस्करी को नाकाम कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने आज मंगलवार को दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक और पिस्तौल, मैगज़ीन और कारतूस बरामद किये। पुलिस ने कहा कि सात जून को बारामूला पुलिस और सेना की 52वीं राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने चंदसुमा, कनिस्पोरा में एक मोबाइल वाहन जांच केंद्र स्थापित किया और श्रीनगर से बारामूला जा रहे एक वाहन को रोककर उसकी जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने सहयात्री…

Read More

रायपुर, 09 जून (ता)। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रायपुर केंद्र के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने का अनुमान है। आगामी पांच दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।विभाग के अनुसार नौ से…

Read More

अमृतसर, 09 जून (ता)। पंजाब में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार बैठे हैंडलरों से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड की बरामदगी…

Read More

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 09 जून (ता)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमरीका को बड़ा झटका लगा है। जानकारी मिली है कि होर्मुज जलमार्ग के पास अमरीका का सैन्य हेलिकाप्टर अपाचे क्रैश हो गया है। हालांकि दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अपाचे हेलिकॉप्टर का क्रैश होना महज एक हादसा है या फिर किसी की सोची समझी चाल है, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि हादसा ऐसे…

Read More

जयपुर 09 जून। राजधानी जयपुर के खो नागोरियान इलाके में लिक कॉलोनी में स्थित एक रिहाइशी मकान में संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर भीषण आग और धमाके के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान के अंदर बारूद होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया और काफी देर तक सिलसिलेवार धमाके होते रहे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और…

Read More

लंदन/नई दिल्ली, 09 जून (ता)। जब सेल्फ-ड्राइविंग (बिना ड्राइवर वाली) कारें दुर्घटना करती हैं तो इंजीनियरों के लिए यह समझना पहेली बन जाता है कि एआई के दिमाग में आखिर चल क्या रहा था। किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने इसी पहेली को सुलझाने के लिए एक नया एल्गोरिदम बनाया है। दरअसल, सेल्फ-ड्राइविंग कारें चलते समय अपने कैमरों और सेंसरों की मदद से हर सेकंड लाखों डाटा पॉइंट (जैसे- सामने कौन है, मौसम कैसा है, सड़क पर क्या लिखा है) रिकॉर्ड करती हैं। दुर्घटना होने के बाद, यह नया एल्गोरिदम उस पूरे सफर को सिम्युलेटर (कंप्यूटर गेम की तरह) में…

Read More

शामली, 09 जून (ता)। मेडिकल व्यवसायी के बेटे का कथित तौर पर ब्रेन वॉश करके धर्मांतरण कराने के मामले में नया मोड़ आ गया है। धर्मपरिर्वन कर आयुष से मोहम्मद अली बने बेटे ने गत दिवस खुद ही सामने आकर कहा कि उसने किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी मर्जीं से इस्लाम धर्म अपनाया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी और उसके परिजनों पर लगाया जा रहा ब्रेन वॉश का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। वह चांदनी के संपर्क में आने से पहले ही पूरी तरह इस्लाम की ओर झुक चुका था। उसने अपनी मर्जी से ही चार साल…

Read More

मेरठ, 09 जून (प्र)। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव के रुहेलखंड विवि बरेली में परीक्षा नियंत्रक पद पर स्थानांतरित होने के बाद गत दिवस सीसीएसयू ने उन्हें रिलीव करते हुए विदाई दी।कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने डॉ. अनिल यादव के योगदान की सराहना की। डॉ. अनिल यादव ने आशा व्यक्त की कि सीसीएसयू निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करते हुए प्रदेश में शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाए रखेगा। विवि ने डॉ.अनिल यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं, डीएसडब्ल्यू प्रो.भूपेंद्र सिंह को विवि में कार्यवाहक रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि एडवोकेट आदेश प्रधान ने निर्णय पर सवाल…

Read More

मेरठ, 09 जून (प्र)। सड़कों पर खड़े होकर शराब पीने वालों पर गत रात बुरी गुजरी। एसपी सिटी विनायक भोसले सादी वर्दी में निजी कार से आबूलेन पहुंचे। उन्होंने बेगमपुल पर जाम छलका रहे 11 लोगों को अपनी टीम से पकड़वाया। इसके बाद लालकुर्ती एसओ और आबूलेन चौकी प्रभारी को बुलाया गया। पकड़े गए सभी लोगों को लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। सभी के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान उन्होंने एसओ लालकुर्ती और आबूलेन चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार भी लगाई। एसओ लालकुर्ती की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए। साथ ही स्थानीय…

Read More