मेरठ, 09 जून (प्र)। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव के रुहेलखंड विवि बरेली में परीक्षा नियंत्रक पद पर स्थानांतरित होने के बाद गत दिवस सीसीएसयू ने उन्हें रिलीव करते हुए विदाई दी।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने डॉ. अनिल यादव के योगदान की सराहना की। डॉ. अनिल यादव ने आशा व्यक्त की कि सीसीएसयू निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करते हुए प्रदेश में शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाए रखेगा। विवि ने डॉ.अनिल यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं, डीएसडब्ल्यू प्रो.भूपेंद्र सिंह को विवि में कार्यवाहक रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि एडवोकेट आदेश प्रधान ने निर्णय पर सवाल उठाए हैं। आदेश के अनुसार जब विवि में स्थायी परीक्षा नियंत्रक एवं डिप्टी रजिस्ट्रार मौजूद हैं तो प्रोफेसर को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बनाने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं कर्मचारी संगठनों ने भी डॉ.अनिल यादव को विदाई देते हुए अग्रिम जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी। संजय तोमर, विपिन शर्मा, मनीष शर्मा, सतेंद्र सिंह भंडारी, शंकर सिंह नेगी, मूलचंद और सुरेश मौजूद रहे।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

