Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में फिर दिखेंगे युधिष्ठिर,भीम-अर्जुन
    • अर्जुन तेंदुलकर ने तीन विकेट झटके व नाबाद 66 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत
    • चिंताला वेंकटरमण स्वामी मंदिर
    • यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत! अगले 5 दिन मौसम मचाएगा तूफान
    • बारामूला में हथियार एवं गोला-बारूद समेत उरी का वकील अहमद गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 11 जून से बारिश का अनुमान
    • दो हैंड ग्रेनेड के साथ दो आतंकी गिरफ्तार
    • अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, होर्मुज में अमरीका को जबरदस्त झटका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
    देश

    जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

    adminBy adminJune 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर 09 जून। राजधानी जयपुर के खो नागोरियान इलाके में लिक कॉलोनी में स्थित एक रिहाइशी मकान में संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर भीषण आग और धमाके के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान के अंदर बारूद होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया और काफी देर तक सिलसिलेवार धमाके होते रहे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया. स्थिति की गंभीरता और मलबे को देखते हुए मौके पर सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला.

    इस हादसे में झुलसे सभी घायलों को तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घायलों की स्थिति बेहद नाजुक है क्योंकि वे 50 फीसदी से ज्यादा झुलस चुके हैं.

    घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर संदेश नायक और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) प्रशासनिक अमले के साथ सीधे मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया.
    दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
    शुरुआती जांच में सामने आया है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में यह पटाखा फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से चलाई जा रही थी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रहा है.

    fire illegal-firecracker-factory jaipur rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में फिर दिखेंगे युधिष्ठिर,भीम-अर्जुन

    June 9, 2026

    अर्जुन तेंदुलकर ने तीन विकेट झटके व नाबाद 66 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत

    June 9, 2026

    चिंताला वेंकटरमण स्वामी मंदिर

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.