मेरठ, 09 जून (प्र)। सड़कों पर खड़े होकर शराब पीने वालों पर गत रात बुरी गुजरी। एसपी सिटी विनायक भोसले सादी वर्दी में निजी कार से आबूलेन पहुंचे। उन्होंने बेगमपुल पर जाम छलका रहे 11 लोगों को अपनी टीम से पकड़वाया। इसके बाद लालकुर्ती एसओ और आबूलेन चौकी प्रभारी को बुलाया गया। पकड़े गए सभी लोगों को लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। सभी के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान उन्होंने एसओ लालकुर्ती और आबूलेन चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार भी लगाई। एसओ लालकुर्ती की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए। साथ ही स्थानीय पुलिस को सड़क पर शराब पीने वालों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। एसएसपी अविनाश पांडेय के पास लगातार शिकायत आ रही थीं कि लालकुर्ती क्षेत्र में शाम के समय लोग सड़क के किनारे खड़े होकर शराब पीते हैं। इसकी वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसएसपी ने एसपी सिटी विनायक भोसले को अभियान चलाकर शराबियों को पकड़ने के आदेश दिए। गत रात करीब आठ बजे एसपी सिटी सादे कपड़े पहनकर निजी वाहन से आबूलेन पहुंचे। उनकी स्कार्ट में तैनात पुलिसकर्मी उनसे करीब सौ मीटर की दूरी पर मौजूद रहे। बेगमपुल से कचहरी जाने वाले नाले पर एसपी सिटी ने खुले में शराब पीते हुए कुछ लोगों को अपनी टीम द्वारा पकड़वा लिया। उसके बाद एसपी सिटी चौपल स्ट्रीट रोड पर पहुंचे। यहां भी सड़कों पर खड़े होकर काफी लोग जाम छलका रहे थे। इस दौरान एसपी सिटी ने लालकुर्ती एसओ और आबूलेन चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाया।
सड़क पर शराब पीने वाले करीब 11 लोग दबोचे गए। सभी को लालकुर्ती थाने लाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उन्होंने एसओ लालकुर्ती और आबूलेन चौकी प्रभारी को फटकार भी लगाई है। एसओ लालकुर्ती की भूमिका की भी जांच कराने के आदेश दिए है। एसपी सिटी ने कहा कि लालकुर्ती क्षेत्र से लगातार सड़क पर शराब पीने की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय पुलिस को सड़क पर शराब पीने वालों को रोकने के आदेश दिए हैं, ताकि आसपास का माहौल न बिगड़े।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

