वृंदावन, 10 जून (ता)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास बिहारीपुरा मोहल्ला की गली नंबर 5 में गत दिवस बंदरों के उत्पात से एक मकान का छज्जा गिर गया। इसमें चार महिलाओं और एक बच्चे समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। गली में मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। मंदिर की गली में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
भोपाल/नई दिल्ली, 10 जून (ता)। मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को तब बड़ा झटका लगा, जब पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। उन पर हलफनामे में आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप है। इस पर भड़की कांग्रेस ने इसे सीट चोरी बताते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में गत दिवस नई दिल्ली में आयोग के दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेताओं की तुरंत सुनवाई न होने पर उन्होंने बाहर धरना दे दिया। अब पार्टी के प्रतिनिधि मंडल की बुधवार को शीर्ष चुनाव अधिकारियों से मुलाकात…
कानपुर, 10 जून (ता)। फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाकर बेचने वाले गिरोह का एक और नेटवर्क गत रात कानपुर पुलिस ने ध्वस्त किया। डीसीपी सेंट्रल की सर्विलांस टीम और बेकनगंज थाना पुलिस ने हीरामन का पुरवा के एक मकान से विभिन्न विद्यालयों की मार्कशीट-डिग्रियां छापने वाले गिरोह के सरगना समेत चार आरोपितों को धर दबोचा। गिरोह 13 साल से फर्जी मार्कशीट-डिग्रियां छाप रहा था। गिरोह के सरगना के पास यूके का पासपोर्ट-वीजा भी मिला। वह पूर्व में दो बार लंदन में जाकर एक डिपार्टमेंट स्टोर में भी काम कर चुकी है, जहां से भी सरगना ने अपना नेटवर्क फैलाते हुए…
मेरठ 10 जून (प्र)। बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है अब पुराने स्मार्ट मीटरों को लेकर तकनीकी दिक्कतों और अनुबंध समाप्ति की चिंताओं से राहत मिलने जा रही है।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने मेरठ और सहारनपुर के उपभोक्ताओं के यहां लगे ईईएसएल मेक के स्मार्ट मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलकर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के अनुसार, पूर्व में लगाए गए ईईएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं अनुरक्षण…
मेरठ 10 जून (प्र)। महानगर में देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिस्ट सिस्टम की नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो ट्रेन के संचालन के बाद अब महानगर और देहात में सार्वजनिक यातायात के साधन भी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई। मेरठ में सौ और नई सिटी बसें दौड़ेंगी। इनमें 80 सिटी बसें पुराने रूट जिनमें पांच बसें बेगमपुल सरधना, हापुड़ अड्डा बैटियों के न होने शाहजहांपुर किठौर, भैसाली बस अड्डा से संचालित हस्तिनापुर और मोदीपुरम मोदीनगर रूट पर नहीं हो पा रहीं। संचालित करने की योजना बनाई गई। लो फ्लोर बसें मेडिकल से कैंट स्टेशन रूट पर भी…
मेरठ 10 जून (प्र)। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) के अंतर्गत छावनी में कार्यरत स्थानीय स्वास्थ्य संगठन (स्टेशन हेल्थ आर्गेनाइजेशन – एसएचओ) की जल गुणवत्ता निगरानी प्रयोगशाला को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आइएसओ 9001:2015 का प्रमाण- पत्र प्राप्त मिला है। यह उपलब्धि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने, जनस्वास्थ्य संरक्षण को सुदृढ़ बनाने और पर्यावरणीय स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आइएसओ प्रमाणन संस्था एसक्यूसी सर्टिफिकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र में जल गुणवत्ता निगरानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरणीय स्वच्छता, पेयजल सुरक्षा, रोग नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों सहित…
मेरठ 10 जून (प्र)। मुंडाली के मुरलीपुर गांव में सात माह के बेटे की हत्या करने वाली मीनाक्षी के इरादे काफी खौफनाक थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल के दूसरे बेटे और पति समेत ससुरालियों की हत्या करने की साजिश भी मीनाक्षी कर रही थी। फिलहाल पति की तहरीर पर मीनाक्षी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी कर ली गई है। दूसरी ओर, सात माह के रुद्रांश के शव को कब्र से निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि बुधवार तक शव…
मेरठ 10 जून (प्र)। मेरठ में सड़क पर खुले में शराब पीने वालों को रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी आबूलेन विनय कुमार सिंह पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हटा दिया। उनको गंगानगर थाना भेजा गया है। इस पूरे मामले में सदर के कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। हालांकि एसओ लालकुर्ती पर कार्रवाई ना होना भी चर्चा में है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दो दिन पहले रात में अचानक कैंट सर्किल का निरीक्षण किया। वह सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे तो देखा बेगमपुल के आस पास सड़क…
मुंबई, 09 जून (ता)। ब्लॉकबस्टर धुरंधर फ्रेंचाइजी के पार्ट 2 के हाल ही में व्ज्ज् पर रिलीज होने के बाद, रणवीर सिंह को उनके हमजा अली मज़ारी और जसकीरत सिंह रांगी के किरदारों के लिए दर्शकों से भारी प्यार और तारीफें मिल रही हैं। आम जनता से लेकर इंडस्ट्री के लोगों तक, एक्टर की ये लेयर्ड परफॉर्मेंस, इंटेंसिटी और स्क्रीन प्रेजेंस इस फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट्स में से एक बन चुके हैं। अब, एक्टर और कॉमेडियन गौरव गेरा ने, जो खुद इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और अपने ‘आलम’ के किरदार के लिए काफी पॉपुलर हैं, रणवीर के…
मेरठ, 09 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। कैंट क्षेत्र में हनुमान चौक से कालीपल्टन मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित कोठी जिसमें कभी व्यापार कर सेल टैक्स विभाग का कार्यालय हुआ करता था में नीली टीन लगाकर जानकारों के अनुसार बारात घर का निर्माण किया जा रहा है। मौखिक सूत्रों का कहना है कि किसी अवनीश गर्ग नामक व्यक्ति द्वारा न्यायालय से आदेश लेकर कैंट बोर्ड से नक्शा पास कराया गया बताया और फिर समय निकल जाने के बाद दोबारा निर्माण की अनुमति को पत्र दिया और एक ढांचा सीमेंट ईंट का खड़ा कर दिया गया जो विवाह मंडप बताया…
