Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    • बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
    • 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
    • मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
    • बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बारामूला में हथियार एवं गोला-बारूद समेत उरी का वकील अहमद गिरफ्तार
    देश

    बारामूला में हथियार एवं गोला-बारूद समेत उरी का वकील अहमद गिरफ्तार

    adminBy adminJune 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर, 09 जून (ता)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षाबलों ने एक वाहन से विदेशी पिस्तौल बरामद की और अवैध हथियार तस्करी को नाकाम कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने आज मंगलवार को दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक और पिस्तौल, मैगज़ीन और कारतूस बरामद किये। पुलिस ने कहा कि सात जून को बारामूला पुलिस और सेना की 52वीं राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने चंदसुमा, कनिस्पोरा में एक मोबाइल वाहन जांच केंद्र स्थापित किया और श्रीनगर से बारामूला जा रहे एक वाहन को रोककर उसकी जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने सहयात्री के बैग से तुर्की निर्मित एक पिस्तौल बरामद की। आरोपी की पहचान उरी के कमालकोट निवासी वकील अहमद थीकरी के रूप में हुई है।
    पुलिस ने कहा कि आरोपी ने हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या कानूनी अनुमति पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक सहयात्री को लेकर जा रहा था, लेकिन उसे हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।” बारामूला पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम की धारा 7/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। हथियार जब्त कर उसके स्रोत, इच्छित उपयोग और संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई।
    जांच के दौरान और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बारामूला पुलिस ने सोमवार को कलसी हरदू, कमालकोट, उरी में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहाा कि इस तलाशी अभियान को एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, स्थानीय लंबरदार और चौकीदार की उपस्थिति में चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चीन निर्मित एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन और 13 कारतूस जब्त किया। पुलिस ने कहा कि ताजा बरामदगी एक बड़े अवैध हथियार नेटवर्क की ओर इशारा करती है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और हथियारों एवं गोला-बारूद के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

    Baramoola Desh Lawyer Ahmed from Uri arrested in Baramulla with arms and ammunition. Success tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    July 22, 2026

    तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा

    July 22, 2026

    अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.