Author: websitemarketing2019@gmail.com

हरिद्वार, 09 जून (ता)। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गत दिवस हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की तथा विभिन्न निमार्णाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले से जुड़े सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आगामी कुंभ मेला दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो सके।शहरी विकास मंत्री ने सीसीआर भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कुंभ मेला-2027 से संबंधित अवस्थापना विकास कार्यों, निमार्णाधीन परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही…

Read More

नई दिल्ली, 09 जून (ता)। सरकार की ओर से विदेशी निवेशकों के लिए कैपिटल गेन्स टैक्स खत्म करने और अन्य उपायों के बाद भारत के इंडेक्स योग्य बॉन्ड में लगभग एक साल में सबसे ज्यादा निवेश आया। वैश्विक फंडों ने गत दिवस करीब 4,490 करोड़ (46.9 करोड़ डॉलर) के इंडेक्स योग्य बॉन्ड खरीदे। यह 30 जून, 2025 के बाद सर्वाधिक है। मुंबई में इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लि. के ट्रेजरी हेड आलोक शर्मा का कहना है कि जो निवेशक पहले ऑपरेशनल कारणों से भारतीय बॉन्ड से दूरी बनाए रखते थे, इन उपायों के बाद अब धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी…

Read More

नई दिल्ली 09 जून। फीफा विश्व कप 2026 में फुटबॉल के खिलाड़ी घास के जिस मैदान पर दौड़ेंगे, वह कोई सामान्य घास नहीं होगी। यह घास विज्ञान का ऐसा अजूबा है, जिसे वैज्ञानिकों ने पांच साल की मेहनत से प्लास्टिक पर उगाया है। इसे बेडरोल की तरह लपेटकर पिज्जा डिलीवरी की तरह रेफ्रिजरेटेड ट्रकों से 16 स्टेडियमों तक पहुंचाया गया। 11 जून को मैक्सिको सिटी के एस्तादियो अजटेका स्टेडियम में पहली सीटी के साथ फुटबॉल महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इसके लिए चुने गए मैदानों की तैयारी करीब पांच साल पहले शुरू हुई थी। फीफा ने टेनेसी यूनिवर्सिटी और मिशिगन स्टेट…

Read More

मेरठ 09 जून (प्र)। सड़कों के निर्माण कार से परेशान शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा होते ही शहर के जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इस योजना में शामिल आठ सड़कों के किनारे लगभग 200 नए रोड साइड पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, जहां लोग वाहन खड़ा कर सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि नई पार्किंग बनने के बाद सड़क किनारे लगभग 2500 वाहन व्यवस्थित ढंग से खड़े हो सकेंगे। सबसे छोटे पार्किंग स्थल में न्यूनतम पांच कारें…

Read More

नई दिल्ली/बोस्टन, 09 जून (ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए एच-1बी वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा। अदालत…

Read More

मेरठ 09 जून (प्र)। जिले के सभी होटलों को पूर्णता प्रमाणपत्र पूरा करने के लिए नोटिस जारी करने वाले मेडा अधिकारी अपने कार्यालय के पूर्णता पत्र को जांचना भूल गए। उनके कार्यालय की चार मंजिल इमारत में आग बुझाने के होज रील, ओवरहेड वाटर टैंक और पंप, स्मोक डिटेक्टर, एग्जिट साइनेज समेत कई बड़े यंत्र गायब हैं। कार्यालय के हर ब्लाक, कंप्यूटर रूम और रिकॉर्ड रूम के बाहर अलग-अलग श्रेणियों के अग्निशमन सिलेंडर इंस्टॉल है। जबकि इस बिल्डिंग परिसर में होमगार्ड कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय, इंडियन बैंक, पर्यटन विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय, सीटीपी लखनऊ का कार्यालय है। इस बिल्डिंग में करीब…

Read More

मेरठ 09 जून (प्र)। वाहनों से होने वाला प्रदूषण रोकने और चार्जिंग की समस्या हल करने के लिए नगर निगम अगले साल जनवरी तक शहर में 20 ईवी चार्जिंग और पांच बैट्री स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगा। यह व्यवस्था पीपीपी माडल पर संचालित होगी। चयनित कंपनी अपने खर्च पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। निगम सिर्फ जमीन मुहैया कराएगा। नगर निगम तीन-चार दिन में जमीन चिह्नित कर इसी सप्ताह शासन को प्रस्ताव भेजेगा। चार्जिंग स्टेशन पर सभी लोग इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग करा सकेंगे जबकि बैट्री स्वैपिंग स्टेशन पर बिना इंतजार किए अपनी खाली बैट्री को चार्ज बैट्री से बदल सकेंगे। इसी क्रम…

Read More

मवाना, 09 जून (प्र)। मवाना थाने पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तथा टोल प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच टोल टैक्स को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की गई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद पंचायत रद्द करने की घोषणा कर दी गई। बैठक के बाद उसमें हुए समझौते की जानकारी देते हुए भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी मुबारकपुर ने बताया कि भैंसा टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से टोल टैक्स नहीं लेने का समझौता हुआ…

Read More

कोलकाता। बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इस व्यापक पुनर्गठन में राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, एसटीएफ, सीआइडी, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रैफिक, होमगार्ड और सशस्त्र पुलिस के कई महत्वपूर्ण पद प्रभावित हुए हैं। सबसे चर्चित बदलाव कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार का है, जिन्हें एसटीएफ में डीआइजी के रूप में भेजा गया है। तबादले से पोलिस महकमे में हड़कंपविधानसभा चुनाव से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु…

Read More

नई दिल्ली/तेहरान, तेल अवीव, 08 जून (ता)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्धविराम के बीच इजरायल ने आज सोमवार को दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक प्रमुख पेट्रोकेमिकल संयंत्र और कई अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं। दो महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद ईरान के भीतर किसी ऊर्जा स्थल पर यह पहला इजरायली हमला है। इसी बीच ईरान और इजरायल की बीच सैन्य संघर्ष बढ़ते ही ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अलर्ट एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोडऩे के लिए कहा है। तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालातों को देखते…

Read More