मुजफ्फरपुर, 04 जून (ता)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में आज गुरुवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई, तथा 20 से अधिक लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने आज कहा कि आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस हो गए।
सूत्रों ने कहा कि मृतकों में 57 वर्षीय गीता देवी, 57 वर्षीय उदय कुमार और 30 वर्षीय शशांक कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। झुलसे सभी लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट कहा जा रहा है।
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम आग लगने के कारणों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

