मेरठ 03 जून (प्र)। देश की पहली आधुनिक न्यू टाउनशिप परियोजना को समय पर विकसित करने की राह में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को किसानों ने बड़ा झटका दिया है परियोजना के लिए चिन्हित कई किसानों ने अपनी जमीन देने से साफ इन्कार कर दिया है। किसानों के इस कड़े रुख को देखते हुए मेडा ने अब उनकी जमीन का अनिवार्य अधिग्रहण करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बकायदा फाइल तैयार कर ली गई है, जिसे शासन से हरी झंडी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास की जा चुकी देश की यह पहली…
Author: admin
मेरठ 03 जून (प्र)। महानगर की विभिन्न कॉलोनियों में मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा स्थापित किए गए 13 सीवर ट्रिटमेंट प्लांट यानी एसटीपी अब नगर निगम को हस्तांरित कर दिए गए। इनका संचालन अब नगर निगम करेगा। एसटीपी से लाखों भवनों के सीवर के पानी को शोधित करके दोबारा इस्तेमाल के योग्य बनाया जाएगा। दरअसल, एसटीपी से सीवर के पानी का शोधन करके उसे दोबारा उपयोग के लिए बनाया जाता है। मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा 15 वर्ष पूर्व पल्लवपुरम, शाताब्दीनगर, श्रद्धापुरी, स्पोर्ट्स गुड्स कॉम्प्लेक्स, रक्षापुरम, वेद व्यासपुरी, सैनिक विहार, लोहियानगर गंगानगर पांडवनगर, मोदीपुरम तिराहा आदि स्थानों पर एसटीपी स्थापित किए गए…
नई दिल्ली 03 जून। केंद्र सरकार ने मंगलवार रात केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बड़ा फेरबदल करते हुए लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. साथ ही वरुण भारद्वाज को सीबीएसई नया सचिव नियुक्त किया है. इन दोनों अधिकारियों को ऐसे में समय पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई जब सीबीएसई की व्यवस्था सवालों को घेरे में है. ऐसे में दोनों अधिकारियों के सामने इस व्यवस्था को सुधारने की बड़ी चुनौती है. दरअसल, सीबीएसई के नये चेयरमैन लोखंडे प्रशांत सीताराम के एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर हैं. उनकी गिनती देश के बड़े प्रशासनिक अफसरों में होती है. लोखंडे प्रशांत…
सूरत: गुजरात में सूरत के बाद एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां महाराष्ट्र की दो बसें आपस में भिड़ गईं. इस दुर्घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. दुर्घटना के बाद एक बस में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. खबर के अनुसार, यह हादसा सूरत के बारडोली में उवा गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नंबर की दो बसें आमने-सामने आ रही थीं, तभी दोनों में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरस्त थी कि एक बस के परखच्चे…
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 मार्केट स्थित इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। माधवपुरम सेक्टर-1 मार्केट में शुभम जैन की अरिहंत इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। सोमवार देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की…
एक समय था जब दिव्यांग होना अभिशाप से कम नहीं था क्योंकि कम जागरुकता साधनों का अभाव हमेशा ही दिव्यांगों को कचोटने का काम करता था या हमें ही यह दिव्यांगता का श्राप क्यों लगा। शरीर की कोई कमी समाप्त नहीं हो सकती लेकिन अब जिस प्रकार से दिव्यांग तमाम तरह के खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर रहे हैं नाम और शोहरत के साथ ही आर्थिक साधन और नौकरियां प्राप्त हो रही है और सरकारें दिव्यांगों को स्वालंबी बनाने और आगे बढ़ने के लिए खूब सहयोग कर रही है। देखा जाए तो अब शरीर की कमी…
गांव की पगडंडियों पर दौड़ लगाने से खेल प्रेमी कबडडी खिलाड़ी अनुष्का के परिजनों ने भी नहीं सोचा होगा कि राष्ट्रीय स्तर पर कबडडी खेल चुकी उनकी बेटी को थोड़े से रुपये के लिए ईट मारकर हत्या कर नाले में डाल दिया जाएगा। ३३ दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद जब कबडडी खिलाड़ी अनुष्कार उर्फ रिया का शव मिला तो वो स्थिति में था कि उनकी मां अपनी बेटी को नहीं पहचान पाई। गांव चिरौड़ी निवासी नेमपाल अनुष्का के पिता का कहना है कि १५ अप्रैल से अनुष्का लापता थी। २८ अप्रैल को लिखित शिकायत दी गई। पता…
मेरठ, 02 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। गत दिवस चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव होगी भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती करने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है लोकतंत्र की सफलता बहुत हद तक पत्रकारिता की गुणवत्ता पर निर्भर करती है यह यह विचार गत दिवस हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन के तत्वाधान में सोशल मीडिया एसोसिएशन के सानिध्य में अन्नपूर्णा मंदिर सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किया उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को…
आजमगढ, 02 जून (ता)। आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं को जादू-टोना और भूत-प्रेत का भय दिखाकर गहने व नकदी ठगने वाले एक अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र की निवासी चंदा देवी से पिछली नौ मई को दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने का भय दिखाकर संपर्क किया था। आरोपियों ने शुद्धिकरण और संकट…
नई दिल्ली, 02 जून (ता)। तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान और अमरीका के बीच हुए युद्धविराम का किसी भी एक मोर्चे पर उल्लंघन पूरे युद्धविराम समझौते का उल्लंघन माना जाएगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है। अराघची ने गत दिवस सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह युद्धविराम “बिना किसी अस्पष्टता के सभी मोर्चों पर लागू एक व्यापक युद्धविराम है, जिसमें लेबनान भी शामिल है।” उन्होंने लिखा, “इस युद्धविराम का किसी एक मोर्चे पर किया गया कोई भी उल्लंघन सभी मोर्चों पर युद्धविराम के उल्लंघन के रूप में माना जाएगा।”विदेश…
