नई दिल्ली/तेहरान/वाशिंगटन, 04 जून (ता)। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गत दिवस ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे पहले अमरीकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा था कि ईरान ने कुवैत में मौजूद अमरीकी सैनिकों पर फिर ड्रोन हमले किए। हालांकि सारे हमले नाकाम कर दिए गए। ईरान ने गत दिवस कुवैत और बहरीन की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे। ईरान का कहना है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमरीकी एयरबेस, हेलिकॉप्टर बेस और बहरीन में अमरीकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को निशाना बनाया।
अमरीकी सेना ने खार्ग द्वीप के एक ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे बोत्सवाना के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हेलफायर मिसाइल से हमला किया। इससे पहले अमरीका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास केश्म द्वीप पर स्थित एक ईरानी सैन्य नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

