लखनऊ 08 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सर्दी का आलम यह है कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है. सुबह कोहरा इतना घना होता है कि दोपहर तक धुंध छाई रहती है. ऐसे में तकरीबन सभी इलाकों में लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं. सर्द हवाएं और गलन से घरों के अंदर भी ठिठुरन है. जो बाहर हैं, वे अलाव का सहारा ले रहे हैं. इस बीच बारिश का भी अंदेशा जताया गया है, जिससे ठंड में और इजाफा होगा.यूपी में कई जिलों का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. गुरुवार को…
Author: admin
नई दिल्ली 08 जनवरी। प्रवर्तन निदेशालय ने जेपी इंफ्राटेक के पूर्व एमडी मनोज गौड़ से जुड़े एक ट्रस्ट और प्रमुख हाउसिंग ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टर्स क्लिनिक के प्रमोटर हनी कटियाल की कंपनी की 400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीएमएलए के प्रावधानों के तहत की गई यह कार्रवाई जेपी समूह की कंपनियों जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उनसे संबंधित संस्थाओं के खिलाफ नोएडा में जेपी विशटाउन और जेपी ग्रीन्स परियोजनाओं के घर खरीदारों से एकत्र किए गए धन में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और दुरुपयोग की जांच से जुड़ी…
फतेहाबाद 08 जनवरी। हरियाणा के एक परिवार ने इस दीये को पूरे 19 साल तक जलाए रखा. हरियाणा के फतेहाबाद जिले के ढाणी भोजराज गांव के रहने वाले संजय और सुनीता के घर 19 साल बाद बेटे की किलकारी गूंजी है. लेकिन यह महज एक जन्म की खबर नहीं है, बल्कि एक ऐसे पिता के संघर्ष, सामाजिक दबाव और पितृसत्तात्मक सोच की कहानी है, जिसने 10 बेटियों के बाद भी हार नहीं मानी. संजय ने बताया कि उसकी बच्चियां भी चाहती थीं कि उन्हें एक प्यारा सा भाई मिले. जींद जिले के उचाना कस्बे स्थित ओजस हॉस्पिटल में जब 37…
प्रयागराज 07 जनवरी। प्रयागराज में 3 नहीं, 4 हत्याएं होने वाली थीं। पिता, बहन और भांजी को मारने के बाद बेटा मुकेश अपने भाई को भी मार देना चाहता था। गांव में भाई मुकुंद जब उसको दिखा, तो पहले मुकेश ने उसको चैलेंज किया, फिर गोली चला दी। कंधे को छूती हुई गोली निकल गई। खून से लथपथ मुकुंद अपनी जान बचाने के लिए पैदल ही दौड़ पड़ा, बाइक तक उठाने का समय नहीं मिला। करीब 3Km तक पैदल ही बचते हुए भागता रहा। पीछा कर रहे मुकेश ने तमंचे पर दूसरी गोली लोड कर ली थी, मगर दूरी ज्यादा…
नई दिल्ली 07 जनवरी। राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के अभियान ने हिंसक रूप ले लिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाया गया तो बवाल खड़ा हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने १० लोगों को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। बता दें कि देखते ही देखते बवाल बड़ा रूप से रहा है। वहीं, पथराव और आगजनी के बीच पुलिस…
सरकार द्वारा शहरों के विकास जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने आदि के लिए किए जा रहे प्रयासों को लागू कराने और इन कार्यों से संबंध विभागों में पारदर्शिता और ईमानदारी लाने के लिए प्रयासरत विधानपरिषद की समीक्षा समिति द्वारा गत दिवस विकास भवन में मेडा नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन अगर अधिकारी ईमानदारी से करे तो कहा जा सकता है कि समिति के सभापति कुंवर महाराज सिंह और बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, डॉ जयपाल सिंह, धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, शाहनवाज खान, पवन सिंह चौहान की…
सुकमा 07 जनवरी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार, 7 जनवरी को 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 26 नक्सलियों में से 13 पर 65 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि इस 26 नक्सलियों में सात महिलाएं भी शामिल थीं। इन सभी नक्सलियों ने ‘पुणे मार्गेम’ योजना के तहत अपने सामान्य जीवन में लौटने का निर्णय लिया है। इसके लिए इन सभी नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण…
लखनऊ 07 जनवरी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। जिसके तहत 20 आईपीएस के तबादले किए है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस अमित वर्मा को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) भेज दिया गया है। उनके स्थान पर पर्वतारोही में कई रिकॉर्ड नाम करने वालीं चर्चित आईपीएस अपर्णा कुमार को लखनऊ में तैनात किया गया है। अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे लखनऊ स्थित मानवाधिकार आयोग में तैनात थीं। 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूचीरामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक…
लखनऊ 07 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समयसीमा बढ़ा दी है। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण सहित सभी प्रक्रियाएं 27 मार्च तक पूरी की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब छह फरवरी के बजाय 28 मार्च को होगा। आयोग ने 22 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की थी इसमें कुल 12.69 करोड़ मतदाता थे। वर्ष 2021 के चुनाव से 40.19 लाख ज्यादा हैं। आयोग ने दावे और आपत्तियां आमंत्रित की थीं, जिस पर लाखों की संख्या में दावे व आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। इन्हीं के निस्तारण को…
अलीगढ़ 07 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कराई गई नसबंदी के मामलों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वर्ष 2024 और 2025 के दौरान नसबंदी कराने के बावजूद 64 महिलाएं गर्भवती हो गईं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और नसबंदी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई, हालांकि नियमों के उल्लंघन के चलते 8 महिलाओं के दावे खारिज कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नसबंदी के बाद गर्भवती होने पर महिला को करीब 60 हजार रुपये…
