Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»विधानपरिषद की समीक्षा समिति अगर जैना ज्वैलर्स, होटल वन फारर, हल्दीराम शोरूम व पल्लवपुरम फेस वन में कैलाश हलवाई के बराबर में तरूण गुप्ता के निर्माण की जांच करा ले तो किस प्रकार सरकारी नीतियों और नियमों का उल्लंघन अधिकारी करा रहे हैं ?
    देश

    विधानपरिषद की समीक्षा समिति अगर जैना ज्वैलर्स, होटल वन फारर, हल्दीराम शोरूम व पल्लवपुरम फेस वन में कैलाश हलवाई के बराबर में तरूण गुप्ता के निर्माण की जांच करा ले तो किस प्रकार सरकारी नीतियों और नियमों का उल्लंघन अधिकारी करा रहे हैं ?

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 7, 2026No Comments153 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार द्वारा शहरों के विकास जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने आदि के लिए किए जा रहे प्रयासों को लागू कराने और इन कार्यों से संबंध विभागों में पारदर्शिता और ईमानदारी लाने के लिए प्रयासरत विधानपरिषद की समीक्षा समिति द्वारा गत दिवस विकास भवन में मेडा नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन अगर अधिकारी ईमानदारी से करे तो कहा जा सकता है कि समिति के सभापति कुंवर महाराज सिंह और बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, डॉ जयपाल सिंह, धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, शाहनवाज खान, पवन सिंह चौहान की मंशा के तहत कार्य करें तो फिर देश में रामराज की स्थापना और पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भावनाओं की व्यवस्था बनते देर नहीं लगेगी। बताते चलें कि लगभग पांच घंटे तक चली बैठक में जहां दूषित पानी और अवैध निर्माणों पर काबू ना पाने के लिए अफसरों को फटकार लगाई गई वहीं विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए सदस्य अशोक कटारिया ने तय समय में कार्यों को पूरा करने की बात कही तो अवैध कॉलोनियेां और व्यावसायिक निर्माणों पर जुर्माना लगाने की बात भी कही गई। आज इससे संबंध खबरों को पढ़कर लगा कि अगर समिति समीक्षा से पूर्व थोड़ी जानकारी अपने सूत्रों से कर अथवा पत्रकारों से वार्ता कर लिया करें तो अवैध निर्माण कच्ची कॉलोनियों का विकास और सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों की कार्यप्रणाली वो समझ सकते हैं। इसके अलावा मेडा आवास विकास व नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर जो सरकारी जमीन घेरे जाने कच्ची कॉलोनिया काटे जाने और रिहायशी भूमि पर कॉमर्शियल निर्माण तथा रजवाहे घेरकर किए गए होटलों के निर्माण की शिकायतें होती रही है उनका किस प्रकार से ऐसा करने वालों से मिलीभगत कर फर्जी निस्तारण और अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने के जो अथक प्रयास इन विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं उनका खुलासा आसानी से हो सकता था।
    मेरा मानना है कि विधानपरिषद की समिति के सदस्य पिछले दो साल में प्राधिकरण आवास विकास व नगर निगम के अधिकारियों ने जो निस्तारण किए हैं उससे पता चल सकता है कि यह किस प्रकार सरकारी निर्माण नीति के विरूद्ध जाकर अवैध निर्माण और कच्ची कॉलोनियों व सरकारी जमीन घेरने वालों को बचाने में लगे हैं। सभापति कुंवर महाराज सिंह और सदस्य अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, डॉ जयपाल सिंह, धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, शाहनवाज खान, पवन चौहान से आग्रह है कि अगर वो बैठक में लिए गए निर्णय लागू करवाना चाहते हैं तो शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से आवासीय भूमि पर बने जैना ज्वैलर्स, गढ़ रोड पर सरकार की निर्माण नीति के विपरीत बनाए गए हल्दीराम शोरूम, रूड़की रोड पर पल्लवपुरम फैस वन में तरूण गुप्ता द्वारा रिहायशी प्लॉट पर बनाई गई दुकानें तथा परतापुर बाईपास पर रजवाहे की जमीन दाबकर अवैध रूप से खोले गए होटल वर फारर की जांच करा लें तो इन विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पूरी तौर पर साफ हो सकती है और यह सरकारी राजस्व की चोरी और सरकार की निर्माण नीति की कैसे धज्जियां उड़ा रहे हैं इसका पता चल सकता है। दोषियों पर अगर कार्रवाई की गई तो वो इस समिति की बहुत बड़ी कार्रवाई सरकार और समाजहित में हो सकती है। मेरा मानना है कि सरकारी नीतियों का उल्लंघन करने वालों को भूमाफिया चिन्हित कर कार्रवाई की जाए तो सबकुछ ठीक हो सकता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.