Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पंचायत चुनावः अब 28 मार्च को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
    देश

    पंचायत चुनावः अब 28 मार्च को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 7, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 07 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समयसीमा बढ़ा दी है। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण सहित सभी प्रक्रियाएं 27 मार्च तक पूरी की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब छह फरवरी के बजाय 28 मार्च को होगा।

    आयोग ने 22 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की थी इसमें कुल 12.69 करोड़ मतदाता थे। वर्ष 2021 के चुनाव से 40.19 लाख ज्यादा हैं। आयोग ने दावे और आपत्तियां आमंत्रित की थीं, जिस पर लाखों की संख्या में दावे व आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। इन्हीं के निस्तारण को देखते हुए समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सात जनवरी से 20 फरवरी के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद हस्तलिखित पांडुलिपियों की तैयारी, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन और अन्य दस्तावेजी कार्य पूरे किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच पूरक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण की तैयारी कर उन्हें मूल सूची में समाहित किया जाएगा। इसी अवधि में मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों का निर्धारण भी किया जाएगा। वहीं, 17 मार्च से 27 मार्च के दौरान मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन तथा स्टेट वोटर नंबर के आवंटन जैसे कार्य होंगे। इन सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-panchayat-election uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.