Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रयागराज में पिता-बहन-भांजी की हत्या के बाद भाई को मारने के लिए 3 किमी दौड़ाया
    देश

    प्रयागराज में पिता-बहन-भांजी की हत्या के बाद भाई को मारने के लिए 3 किमी दौड़ाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 7, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 07 जनवरी। प्रयागराज में 3 नहीं, 4 हत्याएं होने वाली थीं। पिता, बहन और भांजी को मारने के बाद बेटा मुकेश अपने भाई को भी मार देना चाहता था। गांव में भाई मुकुंद जब उसको दिखा, तो पहले मुकेश ने उसको चैलेंज किया, फिर गोली चला दी।

    कंधे को छूती हुई गोली निकल गई। खून से लथपथ मुकुंद अपनी जान बचाने के लिए पैदल ही दौड़ पड़ा, बाइक तक उठाने का समय नहीं मिला। करीब 3Km तक पैदल ही बचते हुए भागता रहा। पीछा कर रहे मुकेश ने तमंचे पर दूसरी गोली लोड कर ली थी, मगर दूरी ज्यादा होने से फायर नहीं किया।

    मुकुंद ने पुलिस को बताया कि भागते-भागते मैं बगल के गांव में पहुंच गया, वहां बाउंड्रीवॉल के पीछे पुआल के ढेर में छिपकर खुद को बचा सका, नहीं तो मैं भी मारा जाता।
    पुलिस कस्टडी में मुकेश ने पूछताछ के दौरान नए खुलासे किए हैं। उसने इस नरसंहार की प्लानिंग 4 दिन पहले ही कर ली थी। 4.5 बीघा खेती और गांव के बड़े मकान पर कब्जे के लिए मुकेश 3 लोगों को रास्ते से हटाना चाहता था।

    मुकेश कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके पास यहां कोई काम नहीं था। वह दस बिस्वा जमीन इसलिए मांग रहा था कि उसे बेचकर कोई काम करेगा, लेकिन उसे जमीन नहीं दी जा रही थी। दो जनवरी की रात लगभग नौ बजे वह पिता के पास पहुंचा और बोला कि उसे आधी नहीं सिर्फ दस बिस्वा जमीन चाहिए, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी।

    बार-बार कहते-कहते वह थक चुका था। पिता व भाई कोई नहीं सुन रहा था। उसके पिता ने कमरे से उसे भगाते हुए बोला कि कुछ नहीं मिलेगा। इसके बाद ही उसने पूरी घटना को अंजाम दिया। देर रात शवों को ठिकाने लगाने से पहले वह अकेले घर से निकलकर कुएं तक गया। कोहरा इतना घना था कि पांच फीट तक कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसी का उसने लाभ उठाया और तीनों शवों को कुएं में ले जाकर फेंक दिया। किसी की नजर शवों पर न पड़े, इसके लिए ऊपर से पुआल भर दिया था।

    राम सिंह पटेल, साधना और आस्था का शव जिस कुएं में फेंका गया था, वह गांव से बाहर बाग में है। यहीं बगल में राम सिंह का खेत भी है। पांच फीट चाैड़ा और 15 फीट से अधिक गहरा यह कुआं वर्षों से सूखा पड़ा है। मुकेश को शवों को ठिकाने लगाने के लिए इसी कुएं को चुना। सबसे पहले उसने बहन, फिर पिता और आखिर में भांजी के शव को फेंका। किसी की नजर न पड़े, इसके लिए घर से पुआल का पांच ढेर उठाया और उसे खोलकर पूरे कुएं में फेंक दिया। जिससे कुआं पुआल से पट गया।

    मुकेश बड़े नाटकीय ढंग से पुलिस के हत्थे चढ़ा। रविवार शाम मऊआइमा पुलिस जब उसकी पत्नी को थाने ले आई तो इसकी जानकारी उसे हो गई। देर शाम वह कचहरी आ गया। रातभर कचहरी के आसपास घूमता रहा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह आत्मसमर्पण करना चाहता था, लेकिन इसी बीच किसी ने मुकेश को पहचान लिया और एसओजी को इसकी जानकारी दे दी। एसओजी टीम पहुंची और उसे पकड़ लिया।

    crime news prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi triple-murder uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल

    August 11, 2026

    जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

    August 11, 2026

    आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.