Author: admin

मेरठ 09 जून (प्र)। सड़कों के निर्माण कार से परेशान शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा होते ही शहर के जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इस योजना में शामिल आठ सड़कों के किनारे लगभग 200 नए रोड साइड पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, जहां लोग वाहन खड़ा कर सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि नई पार्किंग बनने के बाद सड़क किनारे लगभग 2500 वाहन व्यवस्थित ढंग से खड़े हो सकेंगे। सबसे छोटे पार्किंग स्थल में न्यूनतम पांच कारें…

Read More

नई दिल्ली/बोस्टन, 09 जून (ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए एच-1बी वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा। अदालत…

Read More

मेरठ 09 जून (प्र)। जिले के सभी होटलों को पूर्णता प्रमाणपत्र पूरा करने के लिए नोटिस जारी करने वाले मेडा अधिकारी अपने कार्यालय के पूर्णता पत्र को जांचना भूल गए। उनके कार्यालय की चार मंजिल इमारत में आग बुझाने के होज रील, ओवरहेड वाटर टैंक और पंप, स्मोक डिटेक्टर, एग्जिट साइनेज समेत कई बड़े यंत्र गायब हैं। कार्यालय के हर ब्लाक, कंप्यूटर रूम और रिकॉर्ड रूम के बाहर अलग-अलग श्रेणियों के अग्निशमन सिलेंडर इंस्टॉल है। जबकि इस बिल्डिंग परिसर में होमगार्ड कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय, इंडियन बैंक, पर्यटन विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय, सीटीपी लखनऊ का कार्यालय है। इस बिल्डिंग में करीब…

Read More

मेरठ 09 जून (प्र)। वाहनों से होने वाला प्रदूषण रोकने और चार्जिंग की समस्या हल करने के लिए नगर निगम अगले साल जनवरी तक शहर में 20 ईवी चार्जिंग और पांच बैट्री स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगा। यह व्यवस्था पीपीपी माडल पर संचालित होगी। चयनित कंपनी अपने खर्च पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। निगम सिर्फ जमीन मुहैया कराएगा। नगर निगम तीन-चार दिन में जमीन चिह्नित कर इसी सप्ताह शासन को प्रस्ताव भेजेगा। चार्जिंग स्टेशन पर सभी लोग इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग करा सकेंगे जबकि बैट्री स्वैपिंग स्टेशन पर बिना इंतजार किए अपनी खाली बैट्री को चार्ज बैट्री से बदल सकेंगे। इसी क्रम…

Read More

मवाना, 09 जून (प्र)। मवाना थाने पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तथा टोल प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच टोल टैक्स को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की गई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद पंचायत रद्द करने की घोषणा कर दी गई। बैठक के बाद उसमें हुए समझौते की जानकारी देते हुए भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी मुबारकपुर ने बताया कि भैंसा टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से टोल टैक्स नहीं लेने का समझौता हुआ…

Read More

कोलकाता। बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इस व्यापक पुनर्गठन में राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, एसटीएफ, सीआइडी, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रैफिक, होमगार्ड और सशस्त्र पुलिस के कई महत्वपूर्ण पद प्रभावित हुए हैं। सबसे चर्चित बदलाव कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार का है, जिन्हें एसटीएफ में डीआइजी के रूप में भेजा गया है। तबादले से पोलिस महकमे में हड़कंपविधानसभा चुनाव से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु…

Read More

नई दिल्ली/तेहरान, तेल अवीव, 08 जून (ता)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्धविराम के बीच इजरायल ने आज सोमवार को दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक प्रमुख पेट्रोकेमिकल संयंत्र और कई अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं। दो महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद ईरान के भीतर किसी ऊर्जा स्थल पर यह पहला इजरायली हमला है। इसी बीच ईरान और इजरायल की बीच सैन्य संघर्ष बढ़ते ही ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अलर्ट एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोडऩे के लिए कहा है। तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालातों को देखते…

Read More

वैसे तो इतने बड़े देश में राजनीतिक महत्वकांक्षा वाले लोगों द्वारा पार्टियां बनाई जाती रही हैं और पानी में आए उबाल की भांति बनी यह पार्टी फिर बुलबुले के समान समाप्त हो जाती है। लेकिन उच्चस्तर पर कॉकरोच का उल्लेख होते ही अभिजीत दीपके द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी के गठन के बाद जो दो करोड़ फॉलोवर उसके बने वह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि कई राजनीतिक पार्टियों के आज भी दो करोड़ फॉलोवर नहीं है। इस पार्टी ने दाखिले भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते युवाओं के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए अपना उददेश्य निर्धारित किया कि केंद्रीय शिक्षामंत्री…

Read More

कोलकाता, 08 जून (ता)। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में गत दिवस गिरफ्तार टीएमसी पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। बीजेपी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साडिय़ों के नीचे छिपा मिला। दूसरा वीडियो हावड़ा का है। इसमें कट मनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया।फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड…

Read More

अयोध्या, 08 जून (ता)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई करोड़ों रुपये की रकम गायब हो गई है। उन्होंने यह बात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कही। अखिलेश के इस आरोप को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खारिज करते हुए कहा कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।सीसीटीवी की निगरानी में होती है गिनती: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने कहा कि चढ़ावे की राशि की गिनती भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा…

Read More