Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी
    देश

    तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 8, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/तेहरान, तेल अवीव, 08 जून (ता)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्धविराम के बीच इजरायल ने आज सोमवार को दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक प्रमुख पेट्रोकेमिकल संयंत्र और कई अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं। दो महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद ईरान के भीतर किसी ऊर्जा स्थल पर यह पहला इजरायली हमला है। इसी बीच ईरान और इजरायल की बीच सैन्य संघर्ष बढ़ते ही ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अलर्ट एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोडऩे के लिए कहा है। तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे फिलहाल ईरान की यात्रा न करे।
    सुरक्षा के लिहाज से अभी वहां जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय ईरान में रह रहे सभी भारतीय जो भी साधन मौजूद हों, उनका इस्तेमाल करके तुरंत देश से बाहर निकल जाएं। इससे पहले रविवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी उपनगर (दहियाह) में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण बमबारी की थी, जिसे इजरायल ने हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों का जवाब बताया। इसके तुरंत बाद, ईरान और यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर सिलसिलेवार मिसाइलें दागीं।
    पश्चिम एशिया में दो महीने पहले लागू हुआ युद्धविराम आज सोमवार तडक़े पूरी तरह टूट गया, जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और ईरान ने इजरायल पर चौतरफा मिसाइल हमले किए। सोमवार सुबह यमन के हूती विद्रोहियों और ईरान की ओर से मध्य, दक्षिणी और उत्तरी इजरायल को निशाना बनाकर सिलसिलेवार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। इस अचानक हुए हमले के बाद तेल अवीव, यरूशलेम और उत्तरी इजरायल के इलाकों में सुरक्षा सायरन गूंज उठे, जिससे नागरिकों को तुरंत बम शेल्टरों (बंकरों) में शरण लेनी पड़ी। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने आधिकारिक बयान जारी कर हूतियों के दावों को खारिज किया। इजरायल ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह मुस्तैद थी और उसने यमन व ईरान की ओर से दागी गयीं सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है।

    Desh Indians should leave Iran immediately; advisory alert issued. New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.