अयोध्या, 08 जून (ता)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई करोड़ों रुपये की रकम गायब हो गई है। उन्होंने यह बात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कही। अखिलेश के इस आरोप को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खारिज करते हुए कहा कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
सीसीटीवी की निगरानी में होती है गिनती: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने कहा कि चढ़ावे की राशि की गिनती भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा द्वारा नियुक्त नियमित स्टाफ द्वारा की जाती है। यहां नोटों की गिनती के लिए मशीन भी लगाई गयी है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में गिनती की जाती है। उन्होंने कहा कि पहले एक दिन में गिनती पूरी हो जाती थी और पूरी रकम बैंक में उसी दिन भेज दी जाती थी।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

