वैसे तो इतने बड़े देश में राजनीतिक महत्वकांक्षा वाले लोगों द्वारा पार्टियां बनाई जाती रही हैं और पानी में आए उबाल की भांति बनी यह पार्टी फिर बुलबुले के समान समाप्त हो जाती है। लेकिन उच्चस्तर पर कॉकरोच का उल्लेख होते ही अभिजीत दीपके द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी के गठन के बाद जो दो करोड़ फॉलोवर उसके बने वह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि कई राजनीतिक पार्टियों के आज भी दो करोड़ फॉलोवर नहीं है। इस पार्टी ने दाखिले भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते युवाओं के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए अपना उददेश्य निर्धारित किया कि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाया जाता देशभर में उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को लेकर टिप्पणी करने वाले भी कह रहे हैं कि दो करोड़ फॉलोवर वाली कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को जंतर मंतर पर हुए आंदोलन में मात्र ५ हजार लोग पहुंचे जबकि अभिजीत दीपके का दावा है कि प्रदर्शन में पहुंचने वालों की संख्या सात हजार थी। मेरा मानना है कि संख्या सात हजार रही हो या पांच हजार इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि प्रदर्शन में शामिल लोगों में जो जोश और सहनशक्ति दिखाई दी वह काबिले तारीफ थी और दिल्ली पुलिस ने भी कॉकरेच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान पूरी तौर पर संयम बरता। जो इस बात का प्रतीक कह सकते हैं कि अगर विद्रोह हो गया तो यह पूरे देश में ना फैल जाए का डर था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अमेरिका से मिलकर जेन जी आंदोलन तैयार किया गया है जबकि पहले से बड़ी तादात में युवा शिक्षा रोजगार में फर्जीवाड़े, पेपर लीक को लेकर आंदोलनरत है और पुलिस प्रताड़ना भी झेलते रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि अपने खर्चे से युवा कई प्रदेशों से शामिल हुए और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोर शोर से की गई। इस आंदोलन में जमकर भ्रष्टाचार के मुददों को लेकर नारेबाजी हुई।
दूसरी तरफ अध्यात्मिक गुरु आचार्य दीपांकर का कहना है कि कॉकरोच से डरने की जरुरत नहीं है। कॉकरोच जैसे लोग आते रहेंगे लेकिन हिंदू समाज को एकजुट रहना है। भले ही आध्यात्मिक गुरु का बयान हिंदुओं के लिए आया हो लेकिन यह तो कह ही सकते हैं कि कॉकरेच जनता पार्टी की चर्चा हर जगह हो रही है। इसका प्रमाण इसे कह सकते हैं कि यूपी के मेरठ में चीटी जनता पार्टी और कॉकरेच अधिवक्ता पार्टी के नाम से दो संगठन बन गए हैं।
हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के प्रयास करने वाले रामकुमार शर्मा एडवोकेट अपने यटयूब चौनल सीधी बात के माध्यम से लोगों की मदद कर चुके हैं तथा अपने जुझारुपन के कारण जनसमस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहते हैं। उनके द्वारा कॉकरोच अधिवक्ता पार्टी का गठन किया गया है। एक खबर के अनुसार अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने कॉक्रोच अधिवक्ता जनता पार्टी नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
राम कुमार शर्मा द्वारा स्थापित इस पार्टी का मुख्य नारा है न्याय हमारा अधिकार है। पार्टी का दावा है कि इसका उद्देश्य अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कानूनी क्रांति लाना है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह युवाओं और अधिवक्ताओं की आवाज बनेगी और बदलाव का आगाज करेगी। संस्थापक राम कुमार शर्मा का मानना है कि अब सही समय है कि खुलकर सच बोला जाए और व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाया जाए।
पार्टी का घोषणापत्र रू पार्टी ने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए कुछ प्रमुख संकल्प लिए हैं,जिसमें सस्ता और सुलभ न्याय, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, वोट देने का अधिकार, पार्टी बदलने पर रोक, नौकरी में समान अवसर, जांच एजेंसियों पर कार्रवाई, शिक्षा का समान अधिकार और शिक्षित जनप्रतिनिधि आवश्यक होना बताया है।
इसी प्रकार मेरठ के ही अधिवक्ता अनूप राघव द्वारा कॉकरोच के बाद चीटी जनता पार्टी का गठन किया गया है। समाचार के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से चींटी जनता पार्टी (सीजेपी) का गठन किया गया है। सीजेपी का गठन भाजपा के पूर्व नेता एडवोकेट अनूप राघव ने किया है। उन्होंने बताया कि 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव मेरठ शहर से रखी गई थी। इसी तरह भ्रष्टाचार के खात्मे की शुरुआत भी मेरठ से ही होगी और ये काम सीजेपी करेगी।
गढ़ रोड स्थित जनकपुरी निवासी अनूप राघव भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 के बाद भाजपा में निष्क्रिय हो चुके राघव ने कॉकरोच जनता पार्टी के जवाब में चींटी जनता पार्टी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि सीजेपी ने पांच सूत्रीय वादे किए हैं। इनमें किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफे की एमएसपी गारंटी दिलाने, मजदूर सम्मान कार्ड पर 12 हजार रुपये प्रति महीना न्यूनतम मजदूरी दिलाने, गांव रोजगार मिशन के तहत हर पंचायत में 100 नए रोजगार, शिक्षा क्रांति करके 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और हर गांव में डिजिटल स्मार्ट क्लास बनवाने का लक्ष्य है।
कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा के तहत नल से जल, पक्की सड़क, 24 घंटे बिजली, पीएचसी बनाई जाएगी। सीजेपी को चुनाव आयोग में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं। पार्टी का सदस्यता शुल्क दस रुपये रखा गया है। पार्टी का संकल्प-खेती, मेहनत और सम्मान रखा गया है। पार्टी के कई नारे भी बनाए गए हैं। ना नेता की कोठी, ना अफसर की नोटी, अब चलेगी ईमानदारी की चींटी, रिश्वतखोर को जेल, ईमानदार को मेडल, हर ऑफिसर में सीसीटीवी-चींटी की नजर, बड़े-बड़े खा गए देश को अब चींटी बचाएगी देश को। इसके साथ ही 24 घंटे सात दिन चलने वाली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन बनाई जाएगी।
अनूप राघव ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी का गठन देश विरोधी लोगों ने किया है, जबकि चींटी जनता पार्टी देश के ईमानदार, देशप्रेमी लोगों की पार्टी है। चींटी का काम लगातार ईमानदारी से काम करते रहना है और बड़ी-बड़ी समस्याओं को हटा देना है। ऐसा ही कार्य चींटी जनता पार्टी के जरिए किया जाएगा।
भले ही कोई कुछ भी कह ले लेकिन बीते शनिवार को जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद कॉकरेच के नाम से पार्टी व संस्थाएं गठित होनी शुरु हो गई है। किसी ना किसी प्रकार से इन्हें कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में ही कहा जा सकता है क्योंकि जो इनकी मांगे हैं उनसे मिलती जुलती मांगे कॉकरेच जनता पार्टी की है।
कुछ लोग कह रहे हैं कि दो करोड़ में से पांच हजार ही पहुंचे। उनका इशारा है कि कॉकरोच जनता पार्टी मजबूत नहीं है। लेकिन किसी प्रदर्शन में विभिन्न स्थानों से पांच हजार लोग पहुंच जाए यह बड़ी बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में शिक्षा से जुड़ी युवाओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर एक बड़ा निर्णय लिया। जिसके तहत देश में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए 11 जून को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक होने जा रही है जिससे कह सकते हैं कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में शिक्षा से जुड़े मुददों पर निर्णय लिए जाएंगे। कहा यह जा रहा है कि २०४७ तक विकसित भारत के लिए मानव संसाधन, प्रारंभिक व सेंक्रेडरी शिक्षा व एक्सट्रा करिकुल को विस्तार देने पर निर्णय होगा। युवाओं की परेशानी को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने इन समस्याओं की ओर ध्यान देकर सीधा संदेश दिया है कि किसी भी मुददे को लेकर सरकार कोई आंदोलन खड़ा नहीं होने देगी। जेन जी को लेकर जो खबरें पढ़ने सुनने को मिलती है उन्हें देखकर यह जरुरी है कि समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी
- कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं
- टीएमसी नेताओं पर लोगों का फूटा गुस्सा
- अखिलेश के आरोपों को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ने नकारा
- मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई
- डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर
- अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे
- बिजली चोरी रोकने को पड़ेंगे रात में छापे
