मेरठ 10 जून (प्र)। बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है अब पुराने स्मार्ट मीटरों को लेकर तकनीकी दिक्कतों और अनुबंध समाप्ति की चिंताओं से राहत मिलने जा रही है।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने मेरठ और सहारनपुर के उपभोक्ताओं के यहां लगे ईईएसएल मेक के स्मार्ट मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलकर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के अनुसार, पूर्व में लगाए गए ईईएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं अनुरक्षण…
Author: admin
मेरठ 10 जून (प्र)। महानगर में देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिस्ट सिस्टम की नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो ट्रेन के संचालन के बाद अब महानगर और देहात में सार्वजनिक यातायात के साधन भी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई। मेरठ में सौ और नई सिटी बसें दौड़ेंगी। इनमें 80 सिटी बसें पुराने रूट जिनमें पांच बसें बेगमपुल सरधना, हापुड़ अड्डा बैटियों के न होने शाहजहांपुर किठौर, भैसाली बस अड्डा से संचालित हस्तिनापुर और मोदीपुरम मोदीनगर रूट पर नहीं हो पा रहीं। संचालित करने की योजना बनाई गई। लो फ्लोर बसें मेडिकल से कैंट स्टेशन रूट पर भी…
मेरठ 10 जून (प्र)। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) के अंतर्गत छावनी में कार्यरत स्थानीय स्वास्थ्य संगठन (स्टेशन हेल्थ आर्गेनाइजेशन – एसएचओ) की जल गुणवत्ता निगरानी प्रयोगशाला को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आइएसओ 9001:2015 का प्रमाण- पत्र प्राप्त मिला है। यह उपलब्धि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने, जनस्वास्थ्य संरक्षण को सुदृढ़ बनाने और पर्यावरणीय स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आइएसओ प्रमाणन संस्था एसक्यूसी सर्टिफिकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र में जल गुणवत्ता निगरानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरणीय स्वच्छता, पेयजल सुरक्षा, रोग नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों सहित…
मेरठ 10 जून (प्र)। मुंडाली के मुरलीपुर गांव में सात माह के बेटे की हत्या करने वाली मीनाक्षी के इरादे काफी खौफनाक थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल के दूसरे बेटे और पति समेत ससुरालियों की हत्या करने की साजिश भी मीनाक्षी कर रही थी। फिलहाल पति की तहरीर पर मीनाक्षी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी कर ली गई है। दूसरी ओर, सात माह के रुद्रांश के शव को कब्र से निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि बुधवार तक शव…
मेरठ 10 जून (प्र)। मेरठ में सड़क पर खुले में शराब पीने वालों को रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी आबूलेन विनय कुमार सिंह पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हटा दिया। उनको गंगानगर थाना भेजा गया है। इस पूरे मामले में सदर के कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। हालांकि एसओ लालकुर्ती पर कार्रवाई ना होना भी चर्चा में है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दो दिन पहले रात में अचानक कैंट सर्किल का निरीक्षण किया। वह सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे तो देखा बेगमपुल के आस पास सड़क…
मुंबई, 09 जून (ता)। ब्लॉकबस्टर धुरंधर फ्रेंचाइजी के पार्ट 2 के हाल ही में व्ज्ज् पर रिलीज होने के बाद, रणवीर सिंह को उनके हमजा अली मज़ारी और जसकीरत सिंह रांगी के किरदारों के लिए दर्शकों से भारी प्यार और तारीफें मिल रही हैं। आम जनता से लेकर इंडस्ट्री के लोगों तक, एक्टर की ये लेयर्ड परफॉर्मेंस, इंटेंसिटी और स्क्रीन प्रेजेंस इस फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट्स में से एक बन चुके हैं। अब, एक्टर और कॉमेडियन गौरव गेरा ने, जो खुद इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और अपने ‘आलम’ के किरदार के लिए काफी पॉपुलर हैं, रणवीर के…
मेरठ, 09 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। कैंट क्षेत्र में हनुमान चौक से कालीपल्टन मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित कोठी जिसमें कभी व्यापार कर सेल टैक्स विभाग का कार्यालय हुआ करता था में नीली टीन लगाकर जानकारों के अनुसार बारात घर का निर्माण किया जा रहा है। मौखिक सूत्रों का कहना है कि किसी अवनीश गर्ग नामक व्यक्ति द्वारा न्यायालय से आदेश लेकर कैंट बोर्ड से नक्शा पास कराया गया बताया और फिर समय निकल जाने के बाद दोबारा निर्माण की अनुमति को पत्र दिया और एक ढांचा सीमेंट ईंट का खड़ा कर दिया गया जो विवाह मंडप बताया…
मोदीनगर के पतला निवासी ३९ वर्षीय पेप्सी शर्मा के निधन की खबर दुखद है और उनके प्रशसंकों के लिए यह हृदयविदारक भी कह सकते हैं क्योंकि हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के साथ कार्यक्रमों में अपने डांस और गायन के दम पर यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा ने हरियाणा समेत कई प्रदेशों में काफी नाम कमाया। छह भाईयों में सबसे छोटे ऋषि शर्मा का कहा है कि घरवालों को बिना बताए पेप्सी शर्मा गायक पलिराम की टीम में साज बजाने लगे। धीरे धीरे रागनी गाना शुरु कर दिया और वह उत्तर प्रदेश हरियाणा में पहचाने जाने लगे क्योंकि टीवी पर सपना चौधरी…
मुंबई, 09 जून (ता)। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल आज 51 वर्ष की हो गईं। नौ जून, 1975 को मुंबई में जन्मी अमीषा पटेल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित कहो ना प्यार है से की थी। राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने भी बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले अमीषा ने रंगमंच पर काम किया और सत्यदेव दुबे के थिएटर समूह से अभिनय की बारीकियां सीखीं। उन्होंने तनवीर खान द्वारा लिखित उर्दू नाटक नीलम में भी अभिनय किया। बाद में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया…
देशभर में मकान भूखंडों की रजिस्ट्री में सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है। लेकिन रजिस्ट्री कार्यालयों में हवा पानी और बैठने की सही व्यवस्था ना होने के चलते दमघोटू वातावरण में रजिस्ट्री कराने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोई सिगरेट पीकर धुंआ उड़ाता है तो कुछ अन्य प्रकार से परेशानी उत्पन्न करते हैं। कभी कभी महिलाओं को काफी देर तक खड़ा होना पड़ता है लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में बीते दिवस स्टांप एवं पंजीयन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों में हेल्थ…
