मुंबई, 09 जून (ता)। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल आज 51 वर्ष की हो गईं। नौ जून, 1975 को मुंबई में जन्मी अमीषा पटेल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित कहो ना प्यार है से की थी। राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने भी बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले अमीषा ने रंगमंच पर काम किया और सत्यदेव दुबे के थिएटर समूह से अभिनय की बारीकियां सीखीं। उन्होंने तनवीर खान द्वारा लिखित उर्दू नाटक नीलम में भी अभिनय किया। बाद में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा। वर्ष 2001 में अमीषा ने सनी देओल के साथ गदर: एक प्रेम कथा में काम किया।
फिल्म में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। वर्ष 2002 में प्रदर्शित हमराज में अमीषा ने अपने अभिनय का एक अलग रूप प्रस्तुत किया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। इसके बाद उन्होंने यह है जलवा, परवाना, ऐलान, जमीर और वादा जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 2005 में अमीषा को आमिर खान के साथ मंगल पांडे: दि राइजिंग में काम करने का अवसर मिला। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। वर्ष 2007 में प्रदर्शित हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड उनके करियर की सफल फिल्मों में शामिल रही। इसके बाद उन्होंने भूल भुलैया और रेस 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। अमीषा पटेल ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2023 में उन्होंने गदर 2 के जरिए सफल वापसी की। यह फिल्म उनकी सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

