Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मां ने की सात माह के बेटे की गला दबाकर हत्या, दूसरे बेटे, परिवार को जहर देना चाहती थी मीनाक्षी
    देश

    मां ने की सात माह के बेटे की गला दबाकर हत्या, दूसरे बेटे, परिवार को जहर देना चाहती थी मीनाक्षी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 10, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 10 जून (प्र)। मुंडाली के मुरलीपुर गांव में सात माह के बेटे की हत्या करने वाली मीनाक्षी के इरादे काफी खौफनाक थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो साल के दूसरे बेटे और पति समेत ससुरालियों की हत्या करने की साजिश भी मीनाक्षी कर रही थी। फिलहाल पति की तहरीर पर मीनाक्षी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी कर ली गई है। दूसरी ओर, सात माह के रुद्रांश के शव को कब्र से निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि बुधवार तक शव को बाहर निकाल लिया जाएगा और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    मुरलीपुर गांव निवासी अमित तोमर ने अपनी ही पत्नी मीनाक्षी पर सात माह के बेटे रुद्रांश की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद मीनाक्षी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मीनाक्षी ने कबूल किया है कि उसी ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद बीमारी से मौत की बात बताई थी। पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि ये खूनी खेल यहीं नहीं रुकना था। मीनाक्षी और उसके प्रेमी ने प्लानिंग की थी कि दूसरे बेटे और अमित समेत बाकी ससुरालियों की भी हत्या करनी थी। सभी को जहर देकर हत्या करने की प्लानिंग की जा रही थी। मीनाक्षी और उसके प्रेमी मोहित के खिलाफ फिलहाल पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने रुद्रांश के शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए डीएम कार्यालय पत्राचार किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही अनुमति मिल जाएगी और बुधवार को संभवत: शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

    गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां कार चालक हैं। उनकी शादी 9 मार्च 2023 को मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। दंपती के दो बेटे थे दो वर्षीय रुद्र और सात महीने का रुद्रांश। अमित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 20 दिन पहले उसने मीनाक्षी के मोबाइल पर दिल्ली निवासी मोहित के मैसेज और कॉल देखे थे।
    इसे लेकर दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों के लोगों के एकत्र होने पर मीनाक्षी ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बावजूद 15 दिन पहले फिर से दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
    अमित के अनुसार, वह चिकित्सक के काम से सहारनपुर गया हुआ था। इसी बीच 30 मई को मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि छोटे बेटे रुद्रांश की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह उसे डॉक्टर के पास ले जा रही है। कुछ देर बाद उसने फोन पर जानकारी दी कि बच्चे की मौत हो गई है।

    मासूम की मौत के बाद शोकाकुल परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे के शव को दफना दिया। अमित को शुरुआत से ही पत्नी मीनाक्षी की बातों पर शक था। सोमवार को जब अमित ने मीनाक्षी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने बेटे का गला दबाकर हत्या करने की बात परिजनों के सामने स्वीकार कर ली। यह सुनते ही अमित ने तुरंत मुंडाली थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने मामले में डीएम व एसएसपी से भी शिकायत की।

    बच्चे के शव की सुरक्षा के लिए श्मशान में तैनात की पुलिस
    मुरलीपुर गांव में अवैध संबंधों के चलते सात माह के मासूम रुदांश हत्याकांड को पुलिस बड़ी ही गंभीरता से ले रही है। बच्चे का शव का पीएम अभी हो नहीं पाया है। ऐसे में कोई बच्चे के शव को खुर्दबुर्द न कर दे या कोई सबूत ही ना मिटा दे। इसलिए पुलिस प्रशासन ने शव की सुरक्षा के लिए श्मशान में दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया हुआ है। जो 24 घंटें बच्चे के शव की निगरानी कर रहे हैं। साथ में बच्चे के परिजन व अन्य लोग भी श्मशान में खाट व कुर्सियां बिछा कर डेरा डाले हुए है। मामले में जानकारी करने पर परिजनों ने कहा कि किसी का कोई भरोसा नहीं है। क्या पता बच्चे के शव को ही कोई यहां से गायब कर मुददा ही खत्म न कर दे। इसलिए पुलिस के साथ साथ वह भी शव की निगरानी कर रहे हैं।

    meerut news meerut report mundali Murder of son tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026

    बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.