मोदीनगर के पतला निवासी ३९ वर्षीय पेप्सी शर्मा के निधन की खबर दुखद है और उनके प्रशसंकों के लिए यह हृदयविदारक भी कह सकते हैं क्योंकि हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के साथ कार्यक्रमों में अपने डांस और गायन के दम पर यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा ने हरियाणा समेत कई प्रदेशों में काफी नाम कमाया। छह भाईयों में सबसे छोटे ऋषि शर्मा का कहा है कि घरवालों को बिना बताए पेप्सी शर्मा गायक पलिराम की टीम में साज बजाने लगे। धीरे धीरे रागनी गाना शुरु कर दिया और वह उत्तर प्रदेश हरियाणा में पहचाने जाने लगे क्योंकि टीवी पर सपना चौधरी के साथ डांस ने इन्हें लोकप्रियता दिलाई। वह नोएडा से अपनी बीमार मां को देखने गांव आए थे। वहीं उनका हार्ट फैल हो जाने से निधन हो गया। संगीत की दुनिया में उनके चाहने वालों को इस खबर से आघात लगा है। मशहूर रागिनी गायक पेप्सी शर्मा को आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। सपना चौधरी नाइट टीवी पर आ रही थी। एक घंटे तक सपना चौधरी के गायन में पेप्सी शर्मा ने ठुमके लगाने और व्यंग्य की शुरुआत की तो उन्हेें देखना लगा। पेप्सी शर्मा के निधन से बहुत अफसोस हुआ क्योंकि संगीत को जन्म दे रहे पेप्सी शर्मा का गीत संगीत की दुनिया में बड़ा नाम होने लगा था। युवावस्था में अपने परिवार व प्रशंसकों को छोड़ गए पेप्सी शर्मा को भगवान अपने चरणों में स्थान दे। इन्हीं के साथ पेप्सी शर्मा को श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
- जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
- डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा

