Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आबूलेन चौकी प्रभारी हटाए, सदर के कई पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में
    देश

    आबूलेन चौकी प्रभारी हटाए, सदर के कई पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 10, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 10 जून (प्र)। मेरठ में सड़क पर खुले में शराब पीने वालों को रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी आबूलेन विनय कुमार सिंह पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हटा दिया। उनको गंगानगर थाना भेजा गया है। इस पूरे मामले में सदर के कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। हालांकि एसओ लालकुर्ती पर कार्रवाई ना होना भी चर्चा में है।

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दो दिन पहले रात में अचानक कैंट सर्किल का निरीक्षण किया। वह सादे कपड़ों में सड़क पर उतरे तो देखा बेगमपुल के आस पास सड़क किनारे जमकर शराब पी जा रही है। उन्होंने 11 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।

    लेकिन साथ ही एसओ लालकुर्ती हरेंद्र पाल सिंह जादौन और आबूलेन चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह से नाराजगी भी जताई। माना जा रहा था कि दोनों कार्रवाई के दायरे में भी आ सकते हैं। मंगलवार रात एसएसपी अविनाश पांडेय ने विनय कुमार सिंह पर कार्रवाई कर दी।

    इस पूरी कार्रवाई में एसओ लालकुर्ती हरेंद्र पाल सिंह जादौन पर कार्रवाई ना होना चर्चा में है। उनके चौकी इंचार्ज तक पर कार्रवाई नहीं की गई। दरअसल, जिस जगह से शराब पीने वालों को पकड़ा गया था, वह लालकुर्ती थाना क्षेत्र का हिस्सा है। माना जा रहा था कि यहां के चौकी इंचार्ज पर तो कार्रवाई होगी ही लेकिन ना चौकी इंचार्ज और ना ही एसओ पर कोई कार्रवाई की गई।

    एसपी सिटी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने सदर थाने से कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। प्रभारी चौकी सदर बाजार बलबीर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा दरोगा भुवनेश्वर यादव को थाने से हटाकर सदर बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी है। दरोगा शशि को थाने से हटाकर मिशन शक्ति केंद्र का प्रभार दिया गया है।

    एसएसपी ने जानी थाने में तैनात दरोगा आयुषी को आशा ज्योति केंद्र का प्रभारी बनाया है। थाना हस्तिनापुर से अमित तिवारी को चौकी प्रभारी भद्रकाली हस्तिनापुर बनाया है। थाना परतापुर के मोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सत्यम दीक्षित को सरूरपुर की करनावल चौकी की जिम्मेदारी दी है।

    दरोगा नवाब सिंह को लालकुर्ती थाने से गंगानगर, मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली प्रभारी अंजू देवी को हस्तिनापुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।
    थाना इंचौली में तैनात दरोगा शिवशंकर सिंह को वहां से हटाकर डायर 112 भेजा गया है। उनके साथ पुलिस लाइन से दरोगा हरपाल सिंह को भी डायल 112 में तैनाती दी गई है। डायल 112 के दरोगा आदित्य शरण को यूपी 112 से सम्मन सेल भेजा गया है।

    दरोगा शिवनारायण सिंह को पुलिस लाइन से मोहिउद्दीनपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना सरूरपुर के एसएसआई संजय यादव को कोतवाली की बनियापाढ़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना खरखौदा से महिला दरोगा राजकुमारी को कोतवाली मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।

    meerut news meerut report meerut-police tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.