Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    • आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
    • धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुराने स्मार्ट मीटर की होगी विदाई, घर-घर लगेंगे नए पोस्टपेड मीटर
    देश

    पुराने स्मार्ट मीटर की होगी विदाई, घर-घर लगेंगे नए पोस्टपेड मीटर

    adminBy adminJune 10, 2026No Comments42 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 10 जून (प्र)। बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है अब पुराने स्मार्ट मीटरों को लेकर तकनीकी दिक्कतों और अनुबंध समाप्ति की चिंताओं से राहत मिलने जा रही है।
    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने मेरठ और सहारनपुर के उपभोक्ताओं के यहां लगे ईईएसएल मेक के स्मार्ट मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलकर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के अनुसार, पूर्व में लगाए गए ईईएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं अनुरक्षण (ओएंडएम) अनुबंध की अवधि समाप्त होने वाली है। ऐसे में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के जरिए आधुनिक तकनीक से लैस नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे भविष्य में बिलिंग और मीटर प्रबंधन की प्रक्रिया और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी।

    उन्होंने बताया कि मीटर बदलने का कार्य कार्यदायी संस्था मैसर्स पश्चिमांचल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। संस्था के अधिकृत प्रतिनिधि और तकनीकी दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीधे उपभोक्ताओं के घर पहुंचेंगे और पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर स्थापित करेंगे। पूरी प्रक्रिया निर्धारित सुरक्षा मानकों और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया कि मीटर बदलने के लिए उपभोक्ताओं को किसी अतिरिक्त दस्तावेज, आवेदन या औपचारिकता की आवश्यकता नहीं होगी। न ही किसी प्रकार का शुल्क लिया जाएगा।

    मीटर बदलेंगे, लेकिन सेवा नहीं रुकेगी
    प्रबंध निदेशक का कहना है कि यह अभियान उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पश्चिमांचल डिस्कॉम ने मेरठ और सहारनपुर के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि तकनीकी टीम के पहुंचने पर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उनका कहना है कि समयबद्ध तरीके से मीटर प्रतिस्थापन का कार्य पूरा होने से ईईएसएल अनुबंध समाप्त होने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर बिल प्राप्त होते रहेंगे और बिजली सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

    meerut news meerut report postpaid meters tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश

    July 25, 2026

    अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

    July 25, 2026

    कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.