नई दिल्ली/दांबुला, 11 जून (ता)। प्रभसिमरन सिंह (86), ऋतुराज गायकवाड़ (66) और कप्तान तिलक वर्मा (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने आज गुरुवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभसिरमन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी 74 रन जोड़कर भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अफगानिस्तान ए को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली। 10वें ओवर में अहमदजई ने प्रियांश आर्य (आठ) रन को आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया।
इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने प्रभसिमरन सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 जोड़े। 22वें ओवर में इमरान ने शतक की ओर बढ़ रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पवेलियन भेज दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। 38वें ओवर में फरमानउल्लाह साफी ने अर्धशतक पूरा कर चुके ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बना लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 80 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (66) रन बनाये। इसकी ओवर की अगली गेंद पर फरमानउल्लाह ने आयुष बदोनी (शून्य) को भी आउट कर अफगानिस्तान ए को पांचवीं सफलता दिलाई।
सूर्यांश और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। 46वें ओवर में अहमदजई ने तिलक वर्मा को आउट किया। तिलक वर्मा ने 73 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे (40) और अरशद खान (एक) को अहमदजई ने आउट किया। विप्रज निगम (आठ) को 49वें ओवर में फरमानउल्लाह ने आउट किया। भारत ए ने 49 ओवरो में नौ विकेट पर 349 रनों का स्कोर बनाया। अनुकूल रॉय (16) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ए के लिए अब्दुल्लाह अहमदजई ने पांच विकेट लिये। फरमानउल्लाह सोफी को तीन विकेट मिले। इमरान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Trending
- व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
- यूपी में 125 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर
- पंजाबी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जिले में घटी, अब एकजुट हो जाओ, थापरनगर में भरी हुंकार
- वरिष्ठ पत्रकारों और संगठनों को करना चाहिए प्रयास, व्यवस्था भी जुटाओ संपन्नता भी बढ़ाओ लेकिन अपराधों की घटनाओं से बचकर रहो
- कोचिंग सेंटरो के संचालकों के सामने झुकना नहीं चाहिए, घटनाओं के लिए जिम्मेदार इमारतो के निर्माण के समय तैनात अफसरों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए
- 2025 में 345 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण खत्म होने के बाद भी देश में 2500 अभी भी रजिस्टर्ड, हर माह तीन कर रहे हैं आवेदन
- सहारनपुर की युवती और केरलम के लैब टेक्नीशियन का मकान में मिला शव
- शामली में आयुष जैसा एक और मामला, अब कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप

