Author: admin

लखनऊ 29 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के शिक्षकों को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दो दी गई है। इस फैसले से 11.92 लाख से ज्यादा शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस फैसले को आयुष्मान व्यवस्था के माध्यम से लागू किया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया सभी लाभांवित होंगे। इस फैसले के क्रियान्वयन में 358.61 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग…

Read More

अयोध्या 29 जनवरी। रामनगरी में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिला जेल में बंद दो कैदी फरार दीवार तोड़कर हो गए हैं. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फरार कैदियों की पहचान गोलू उर्फ सूरज अग्रहरी निवासी अमेठी और शेर अली निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है. डीआईजी जेल एस.के. मैत्रीये मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. वहीं, गंभीर लापरवाही पर जेल अधीक्षक सहित 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. डीआईजी जेल के मुताबिक, गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास और शेर…

Read More

मुंबई, 29 जनवरी। जानेमाने निर्देशक एटली ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना ‘लकी चार्म’ बताया है। एटली की अपकमिंग फिल्म, जिसे फिलहाल एए22एक्सए6 नाम दिया गया है, अपने ऑफिशियल ऐलान के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। लेकिन जैसे ही एक दमदार अनाउंसमेंट एसेट के जरिए दीपिका पादुकोण के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सामने आई, फिल्म को लेकर बातचीत और भी तेज हो गई। इस खुलासे के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और एए22एक्सए6 हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई। एटली की अब तक की सबसे…

Read More

प्रयागराज 29 जनवरी। उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेसवे जल्द ही खुलने वाला है. राज्य के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे पर फास्ट टैग टोल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इसके बाद माना जा रहा है कि अब इसके उद्घाटन की तारीख ज्यादा दूर नहीं है. ट्रायल के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही, FASTag स्कैनिंग और पैमेंट प्रोसेस की जांच की गई. ये एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी हिस्से से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. इसके शुरू होने से ना सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. गंगा एक्सप्रेसवे की…

Read More

भरतपुर 29 जनवरी। भरतपुर में स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट सेवर थाना इलाके में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। सेवर थाना के SI अवधेश ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे…

Read More

सियोल/नई दिल्ली, 29 जनवरी। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने गत दिवस पूर्व फर्स्ट लेडी किम केओन ही को भ्रष्टाचार के मामले में 20 महीने जेल की सजा सुनाई। उन्हें यूनिफिकेशन चर्च से बिजनेस के फायदे के लिए बेहद कीमती गिफ्ट लेने का दोषी पाया। उन पर राजनीतिक फायदे देने के बदले यूनिफिकेशन चर्च के अधिकारियों से चैनल बैग और एक हीरे का पेंडेंट लेने का आरोप था। हालांकि, उन्हें स्टॉक की कीमतों में हेरफेर और राजनीतिक फंड कानून के उल्लंघन के अन्य आरोपों से बरी कर दिया गया। दक्षिण कोरियाई अभियोजकों का कहना है कि वह बरी होने के…

Read More

लखनऊ 29 जनवरी। यूपी में अब जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को पत्र लिखकर वेतन न रोके जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। लखनऊ व कौशांबी में वेतन रोके जाने के मामलों को लेकर शासन ने सख्त रूख अपनाया है। प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग अनिल कुमार तृतीय की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।लखनऊ सहित कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा कार्मिकों का वेतन रोके जाने की शिकायतें लगातार शासन में हो रही थी जिसके बाद यह आदेश जारी किया…

Read More

नई दिल्ली, जनवरी 29। पीएफआरडीए ने एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना को एक अलग स्वास्थ्य आधारित योजना के रूप में तैयार किया है। असल में इसका मकसद यह है कि रिटायरमेंट से पहले या बाद में जब भी इलाज के लिए जरूरत पड़े, अंशधारक को कर्ज लेने, बीमा क्लेम के चक्कर या रिश्तेदारों पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना के जरिये वह अपने ही पेंशन फंड से इलाज का खर्च निकाल सकता है। इस योजना में कोई भी अपनी मर्जी से शामिल हो सकता है। इसकी शर्त बस इतनी है कि उसके पास पहले से एनपीएस का खाता होना चाहिए।…

Read More

लखनऊ, 29 जनवरी। वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां ने बेटे की शिकायत राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार से की है। पत्र में उन्होंने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मकान पर कब्जा करने की बात लिखी है। अभय इस समय राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक के पद पर तैनात हैं। मां ने पत्र में लिखा है कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित आवास पर एक जनवरी को पहुंचा था। इस दौरान…

Read More

प्रयागराज 29 जनवरी। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर सब्जी मंडी के पास किराये के दो कमरों में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर महिला सरगना, तीन युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बीते चार महीनों से सक्रिय था और मकान के भीतर कैमरे लगाकर पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। यह मामला कीडगंज इलाके का है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कीडगंज के माधवपुर इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध युवक और युवतियों का लगातार आना-जाना है। मोहल्ले…

Read More