Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आईएएस अभय सिंह पर मां ने लगाया मकान कब्जा करने का आरोप
    न्यूज़

    आईएएस अभय सिंह पर मां ने लगाया मकान कब्जा करने का आरोप

    adminBy adminJanuary 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 29 जनवरी। वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी मां रेखा सिंह ने मकान कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां ने बेटे की शिकायत राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार से की है। पत्र में उन्होंने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मकान पर कब्जा करने की बात लिखी है। अभय इस समय राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक के पद पर तैनात हैं। मां ने पत्र में लिखा है कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित आवास पर एक जनवरी को पहुंचा था। इस दौरान दोनों ने उनके साथ गाली-गलौच, धमकी व मारपीट की। सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। उन्होंने लिखा कि जान के भय से उन्हें कमरे में बंद होना पड़ा था।
    अभय की मां रेखा सिंह ने एक जनवरी को की गई गाली गलौच पर राजस्व परिषद चेयरमैन को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चितौडगढ़ स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौच, धमकी व मारपीट की। सीसीटीवी भी तोड़ दिया। उन्होंने लिखा कि जान के भय से उन्हें कमरे में बंद होना पड़ा। आरोप लगाया है कि अभय के मानसिक उत्पीड़न के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। साथ ही स्टाफ के माध्यम से भी धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पास उत्पीड़न और धमकाने के मैसेज, ऑडियो और विडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं। राजस्व परिषद चेयरमैन ने इस शिकायत पर कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव नियुक्ति को पत्र लिखा है।
    इस मामले में नियुक्ति विभाग ने आइएएस अधिकारी अभय सिंह से उनका पक्ष मांगा है। इससे पहले उनका नाम खनन घोटाले में भी आ चुका है। बुलंदशहर का डीएम रहते हुए सीबीआइ ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। उस समय सीबीआई को काफी नकदी उनके आवास से मिली थी। वहीं इस बाबत अभय सिंह ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद आधी संपत्ति उन्हें मिली है। उनका भाई अक्षय सिंह मां के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी संपत्ति बेच रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने पिछली तीन जनवरी को चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में एफआइआर भी दर्ज कराई है। साथ ही शासन को भी इस बारे में सूचित किया है। इसके बाद उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

    Abhay Singh IAS officer Accused of illegally occupying a house. lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.