Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Iran-US: अमेरिका की नाक के नीचे से ईरान ने निकाला अपना ‘सुपर टैंकर’, होर्मुज से दो हजार करोड़ का तेल किया पार
    • अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट
    • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना
    • 178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना
    • पेयजल संकट न हो, टैंकर सहित वैकल्पिक व्यवस्था रखें तैयार : सीएम योगी
    • गाड़ियां अब नहीं रूकेंगी टोल प्लाजा पर
    • आंधी-तूफान और बारिश का 6 मई तक अलर्ट
    • विदेशी मुद्रा भंडार घटा, फिर भी 9 माह के आयात के लिए पर्याप्त
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कीडगंज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, सरगना समेत आठ गिरफ्तार
    देश

    कीडगंज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, सरगना समेत आठ गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 29, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 29 जनवरी। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर सब्जी मंडी के पास किराये के दो कमरों में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर महिला सरगना, तीन युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बीते चार महीनों से सक्रिय था और मकान के भीतर कैमरे लगाकर पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। यह मामला कीडगंज इलाके का है।

    पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कीडगंज के माधवपुर इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध युवक और युवतियों का लगातार आना-जाना है। मोहल्ले के लोगों ने भी कई बार इसकी शिकायत की थी। बुधवार को एक बार फिर सूचना मिलने पर एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव के नेतृत्व में कीडगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की टीम ने छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान मकान के अंदर चार महिलाएं और चार पुरुष मौजूद मिले, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

    मकान मालिक ने पूछताछ में बताया कि धूमनगंज की महिला ने परिवार समेत रहने के लिए सात हजार रुपये में मकान के दो कमरे किराये पर लिए थे। लेकिन, उसे नहीं पता था कि यहां देह व्यापार चल रहा है। मकान मालिक उसी मकान में अपने परिवार के साथ रहता था, लेकिन उसे इस गोरखधंधे की भनक तक नहीं लगी। आरोपी महिला जब भी युवतियों और युवकों को लेकर आती, तो उन्हें अपना पारिवारिक सदस्य बताकर मकान मालिक को गुमराह करती रही।

    पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई तीन महिलाएं प्रयागराज की ही रहने वाली हैं। वहीं गिरफ्तार चारों युवक उनके ग्राहक बताए जा रहे हैं, जो शहर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हैं। इनमें साहिल, मोईन, गोविंद ओझा और इंद्रजीत शामिल हैं।

    एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिला करीब चार महीने से युवतियों को रुपये का लालच देकर देह व्यापार करवाती थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सभी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड की अर्जी दी जाएगी।

    kidganj prayagraj sex-racket-gang tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Iran-US: अमेरिका की नाक के नीचे से ईरान ने निकाला अपना ‘सुपर टैंकर’, होर्मुज से दो हजार करोड़ का तेल किया पार

    May 3, 2026

    अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट

    May 2, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.