प्रयागराज, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में प्रारंभिक, मुख्य एवं स्क्रीनिंग परीक्षाओं की संभावित तिथियाँ घोषित की गई हैं, जिससे अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। हाल के वर्षों के कैलेंडर से तुलना करें तो यह काफी विस्तृत है जो 81 दिनों का है। इसमें 24 दिवसों को आरक्षित रखा गया है।यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा चार दिवसीय पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू होगी। वहीं, पीसीएस-2026 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि छह…
Author: admin
अयोध्या 31 जनवरी। राम मंदिर के निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दो दिवसीय बैठक के दौरान साफ किया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है. नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, निर्माण में लगी प्रमुख एजेंसियां एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज अपने इंजीनियरों और श्रमिकों को दूसरी परियोजनाओं में शिफ्ट कर देंगी. इसके साथ ही उन्हें निर्देश…
गोण्डा, 31 जनवरी। सड़क हादसे के मामले की विवेचना में भारी अनियमितता पर एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें बहराइच के नौ और गोण्डा श्रावस्ती के दो-दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।आईजी अमित पाठक ने बताया क आर्थिक लाभ लेकर बीमा कंपनियों को नुकसान पहुंचाने के लिए विवेचना में अनियमितता की गई। कई विवेचकों ने तो दुर्घटनाओं में शामिल वाहन ही बदल दिया है। शिकायत पर एसआईटी से जांच कराई गई। दोषी पाए जाने पर गोण्डा के दो, श्रावस्ती के दो-दो और बहराइच के नौ विवेचकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें 12 उपनिरीक्षक और एक…
वाराणसी 30 जनवरी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच चल रहा तनाव और विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसकी वजह से शंकराचार्य प्रयागराज छोड़कर काशी आ गए हैं. काशी में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रयागराज में अगला स्नान न करने की भी घोषणा की है. शंकराचार्य ने कहा ‘जो लोग मेरे साथ स्नान करना चाहते हैं, वह काशी आ सकते हैं. 1 तारीख माघ पूर्णिमा के दिन काशी में गौ माता की जयकारों से गंगा स्नान करके अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे. इसके साथ ही शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खुलकर…
फर्जी और डबल वोट बनवाने वालों की छंटाई के लिए शुरु अभियान एसआईआर का नेता भले ही कुछ भी कह रहे हो लेकिन आम आदमी विरोध नहीं कर रहा है। लेकिन अब जो वोटों को लेकर नोटिस जारी और उनकी सुनवाई के लिए प्रक्रिया अपनाई गई है वो नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जिसमें सुधार की बड़ी आवश्यकता जो महसूस की जा रही है उसे देशभर में भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयुक्त के द्वारा शीघ्र निर्णय लेकर नागरिकों को रियायत और सुविधाएं तथा अलग अलग विधानसभाओं में रहने वालों को जो नोटिस दिए…
कई बार राजनीति बाजों व कुछ मौको पर अपने स्वार्थ के लिए बाहुबलियों द्वारा जातिवाद को बढ़ावा देने की अनकही कोशिश एक खबर और १८८२ में शुरु हुए हंटर आयोग से चली और कम होने की बजाय रोक लगाने के दावों के बावजूद यह बढ़ती ही चली गई जातिगत मनमुटाव। इस बारे में न्यायालय की यह टिप्पणी सही कही जा सकती है कि आजादी के ७५ साल बाद भी हम समाज को जातियों से मुक्त नहीं कर सके। मृत्युजंय तिवारी विनीत जैन और राहुल दीवान द्वारा १९५६ को लेकर संविधान के साथ साथ यूजीसी एक्ट का उल्लंघन बताते हुए चुनौती…
जब भी कोई चुनाव होते हैं चाहे वह पंचायत के हों या लोकसभा के उसमें निर्वाचित होने वाले नेता जब अपने क्षेत्र के नागरिकांे से निरंतर संपर्क बनाये रखने और उनकी समस्याएं जानकर उनका समाधान खोजने के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियों में सवार होकर घूमते दिखाई देते हैं तो हमेशा विरोधियों की बात तो छोड़ दें उनके समर्थक भी ईमानदार से ईमानदार निर्वाचित राजनेता के बारे में यह कहते सुने जाते हैं कि हां चुनाव जीत लिया है मोटा माल कमा रहे हैं नई गाड़ियों में तो घूमेंगे ही पहले तो पैदल या रिक्शाओं में ही घूमते नजर आते थे। इससे…
लखनऊ 30 जनवरी। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क बना रहा और दिन में कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही रही. साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलीं, जिससे ठंड में इजाफा हुआ. गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा, कई जिलों में विजिबिलिटी 0 पर पहुंच गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 30 जनवरी को सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा. इसके…
मथुरा, 30 जनवरी। गूगल मैप के चक्कर में एक बार फिर दुर्घटना हुई। जैंत इलाके में सुनरख मार्ग पर घने कोहरे में गत रात 12 बजे गिलट कारोबारी की कार सीधे रजवाहे में जा गिरी। वह गूगल मैप पर रास्ता देखकर चल रहे थे। रजवाहे में दो फीट ही पानी होने से परिवार की जान बच गई। कार को पानी में देख परिवार की चीख निकल गई। आवाज सुनकर राहगीरों ने परिवार को आधे घंटे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।गिलट कारोबारी अमित मित्तल गत शाम पत्नी और 10 वर्षीय बेटे…
लखनऊ 30 जनवरी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा है कि यदि कोई बैंक पुलिस के अनुरोध मात्र पर विधिक प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी व्यक्ति या संस्था के बैंक खाते को फ्रीज करता है, तो ऐसे बैंक को उस व्यक्ति/संस्था को हुई वित्तीय हानि तथा प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के लिए सिविल और आपराधिक परिणामों का सामना करना होगा। न्यायालय ने इस संबंध में पुलिस व बैंकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किया है। यह निर्णय न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने खालसा मेडिकल स्टोर की ओर…
