Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीमा दावों की विवेचना में खेल, एक निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक निलंबित
    देश

    बीमा दावों की विवेचना में खेल, एक निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक निलंबित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 31, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोण्डा, 31 जनवरी। सड़क हादसे के मामले की विवेचना में भारी अनियमितता पर एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें बहराइच के नौ और गोण्डा श्रावस्ती के दो-दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।
    आईजी अमित पाठक ने बताया क आर्थिक लाभ लेकर बीमा कंपनियों को नुकसान पहुंचाने के लिए विवेचना में अनियमितता की गई। कई विवेचकों ने तो दुर्घटनाओं में शामिल वाहन ही बदल दिया है। शिकायत पर एसआईटी से जांच कराई गई। दोषी पाए जाने पर गोण्डा के दो, श्रावस्ती के दो-दो और बहराइच के नौ विवेचकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें 12 उपनिरीक्षक और एक निरीक्षक शामिल हैं। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कम्पनी के अधिकारी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने एक साल पहले विवेचना में गड़बड़ी की शिकायत की। अलग-अलग जिलों में एसआईटी ने जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध परिणाम कोर्ट भेजा।

    एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए श्रावस्ती की भिनगा कोतवाली के निरीक्षक योगेश सिंह को निलंबित कर दिया गया। बहराइच के हरदी थाने के उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय, रामगांव थाने के संजीव कुमार द्विवेदी, रूपनरायन गौड़, नानपारा थाने के राजेश्वर सिंह, मटेरा थाने के तेज नारायण यादव व राकेश कुमार, मोतीपुर थाने के उपनिरीक्षक विजय यादव व दिवाकर तिवारी को निलंबित किया गया है।

    गोंडा के खरगूपुर थाने के उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय व इटियाथोक थाने के शशांक मौर्य को निलंबित किया गया है। इसी तरह श्रावस्ती के इकौना थाने के उपनिरीक्षक शैलेश कुमार त्रिपाठी व प्रेमचंद को भी निलंबित किया गया है।
    वहीं, बहराइच के नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार जायसवाल, बौंडी थाने के मेहताब आलत व श्रावस्ती की भिनगा कोतवाली के उपनिरीक्षक गुरूसेन सिंह का गैर जनपद तबादला होने के कारण निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों के एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।

    बता दें कि देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा, बलरामपुर बहराइच व श्रावस्ती जिलों में इन दिनों पुलिस का खेल ही निराला चल रहा था. जहां पर पुलिस विवेचना के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल चल रहा था. इसका खुलासा तब हुआ जब इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक से पिछले दिनों हमको शिकायत मिली कि उन एक्सीडेंट्स के केसेज में जिसमें किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई है. जो विवेचक हैं उनके द्वारा अनियमितता करते हुए जिन गाड़ियों से एक्सीडेंट हुआ. उन गाड़ियों को परिवर्तित किया गया व जिन चालकों से एक्सीडेंट किया गया उनका भी नाम बदल के दूसरे चालकों को प्रकाश में लाया गया है.

    gonda inspectors-suspended tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश

    July 31, 2026

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.