बेतिया/बिहार, 02 फरवरी। बिहार बोर्ड परीक्षा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में एक मृत शिक्षिका की ड्यूटी लगा दी, जिससे शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय से जुड़ा है, जहां मध्य विद्यालय हिन्दू अनाथालय में पदस्थापित रहीं दिवंगत शिक्षिका निशि की ड्यूटी लगाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार के नाम से जारी पत्र में उन्हें कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, जबकि शिक्षिका की मृत्यु करीब तीन वर्ष पहले हो चुकी है।इतना…
Author: admin
शिमला, 02 फरवरी। आइजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने गले में घूम रही जोंक से परेशान व्यक्ति को 20 मिनट में राहत दे दी। 15 दिन से व्यक्ति की सांस की नली के पास फंसी हुई जोंक को आईजीएमसी के डाक्टरों ने जिंदा निकाल लिया। परेशान मरीज पहले एमएमयू सोलन में उपचार के लिए गया था। डाक्टरों की टीम को डायरेक्ट लैरिंगोस्कोपी के दौरान व्यक्ति के गले में एक हिलती-डुलती वस्तु दिखी। इसके बाद एमएमयू सोलन से मरीज को आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आइजीएमसी के आपातकालीन विभाग में मरीज का इलाज किया गया। पहले मरीज को ईएनटी विभाग के…
सहारनपुर, 02 फरवरी। सदर बाजार थाने में एक महिला और एसआइ के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि पुलिस ने रुपये लेकर आरोपित को छोड़ दिया। वहीं, एसआइ महिला को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के दौरान महिला के साथ आई दूसरी महिला ने वीडियो बनाने का प्रयास किया, जिसे एसआइ ने रोकते हुए उसका फोन छीन लिया।सदर बाजार थानाक्षेत्र के नवीन नगर निवासी सुमन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि 31 जनवरी को वह शनि मंदिर जा रही…
लखनऊ 02 फरवरी। प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। चार फरवरी तक कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के 30 से अधिक जिलों में दो फरवरी को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। 10 जिलों में झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी लखनऊ में आज सुबह आसमान साफ़ रहेगा लेकिन दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. देर शाम तक कहीं-कही छिटपुट बारिश हो सकती हैं.रविवार को उत्तर प्रदेश…
नई दिल्ली, 02 फरवरी। मनुष्य का अस्तित्व तीन तलों में विभाजित है शरीर, बुद्धि, हृदय या दूसरी तरह से कहें तो कर्म, विचार और भाव। इन तीनों तलों से स्वयं की यात्रा हो सकती है। स्थूलतम यात्रा होगी कर्मवाद की। इसलिए धर्म के जगत में कर्मकांड स्थूलतम प्रक्रिया है। दूसरा द्वार होगा ज्ञान का, विचार का, चिंतन-मनन।दूसरा द्वार पहले से ज्यादा सूक्ष्म है। दूसरे द्वार का नाम है, ज्ञानयोग। तीसरा द्वार सूक्ष्मातिसूक्ष्म है भाव का, प्रीति का, प्रार्थना का। उस तीसरे द्वार का नाम भक्तियोग है। कर्म से भी लोग पहुंचते हैं, लेकिन बड़ी लंबी यात्रा है। ज्ञान से भी…
पिलखुवा (हापुड़), 02 फरवरी। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बीते शनिवार दोपहर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चावल-धान व्यापारी के मुनीम से हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ दिन पहले ही इसी हाईवे पर 80 लाख रुपये की लूट हुई थी। लूट की सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे। शाम को मेरठ रेंज के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और लूट का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए।…
अयोध्या, 02 फरवरी। अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया है। फैसले से पलटने वाले अफसर ने कहा कि मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। फिलहाल मैं अपने दफ्तर में काम कर रहा हूं। उन्होंने 27 जनवरी को सीएम योगी का सपोर्ट करते हुए इस्तीफा दिया। राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह सरकारी सेवा से त्यागपत्र प्रकरण में यू-टर्न लेते हुए गत दिवस ड्यूटी पर लौट आए। 27 जनवरी को मीडिया के कैमरों के बीच सरकारी सेवा में वेतन को नमक बताते हुए भावुकता में पत्नी से मोबाइल पर रोते हुए…
प्रयागराज 02 फरवरी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 25 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन सहित अन्य छोटे अपराध के 28 केस वापस लेने की राज्य सरकार को अनुमति दे दी है। शेष गंभीर अपराध से जुड़े मामलों की अर्जी पर सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तिथि नियत की है। राज्य सरकार ने कुल 72 अर्जियां दाखिल की हैं, जिनमें जनप्रतिनिधियों के आपराधिक केस वापस लेने की अनुमति मांगी गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को लोक अभियोजक के जरिये 28 मामलों में संबंधित अदालतों में केस वापसी अर्जी देने तथा कोर्ट द्वारा उन्हें गुण दोष के आधार…
लखनऊ, 02 फरवरी। केंद्रीय बजट 2024-25 में देश भर के 1,000 आईटीआई को अपग्रेड करने की घोषणा की गई थी। यह आधुनिकीकरण हब एंड स्पोक मॉडल पर किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बड़े औद्योगिक या निजी संस्थानों को दी जाएगी। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार भी सहयोग करेंगे। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के तहत पिछले साल 200 आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। इसे संशोधित किया गया है। केंद्र सरकार ने पहले चरण में प्रदेश की 20 आईटीआई को हब एंड स्पोक मॉडल पर विकसित करने के लिए सहयोग देने की बात कही है। इसके तहत पहले…
नई दिल्ली, 02 फरवरी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 12 किकेट स्टेडियमों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई क्रिकेट के मैदानों के रखरखाव के लिए भूजल का उपयोग किए जाने पर केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) के समक्ष जवाब दाखिल न करने पर की गई। एनजीटी ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम को दूषित जल शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित किए बिना मैदान के रखरखाव के लिए 6,00० किलो लीटर प्रति माह भूजल का उपयोग करने के लिए फटकार भी लगाई।एनजीटी क्रिकेट मैदानों के रखरखाव के लिए एसटीपी से उपचारित जल के बजाय भूजल…
