Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हाईवे पर मुनीम से 64 लाख की लूट, थाना प्रभारी समेत तीन सस्पेंड
    देश

    हाईवे पर मुनीम से 64 लाख की लूट, थाना प्रभारी समेत तीन सस्पेंड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 2, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिलखुवा (हापुड़), 02 फरवरी। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बीते शनिवार दोपहर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चावल-धान व्यापारी के मुनीम से हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ दिन पहले ही इसी हाईवे पर 80 लाख रुपये की लूट हुई थी।

    लूट की सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे। शाम को मेरठ रेंज के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और लूट का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। डीआईजी ने लापरवाही के आरोप में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह, एचपीडीए चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और छिजारसी चौकी प्रभारी महंथराज यादव को निलंबित कर दिया है। जांच एएसपी विनीत भटनागर को दी गई है।

    पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला सीकर निवासी राकेश चावल-धान व्यापारी के यहां मुनीम हैं। वह शनिवार को बाइक से रुपये लेने हापुड़ आया था। 64 लाख रुपये लेकर उसने बैग में रखे और बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। अनवरपुर कट के पास पीछे से स्कूटी सवार तीन बदमाश आए और राकेश को रोक लिया। बदमाश राकेश को हथियार दिखाकर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

    सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मुनीम से पूछताछ की गई। जिले की सीमा को सील कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एडीजी ने बताया कि घटना के खुलासे को जिले की आठ टीम, बुलंदशहर की छह टीम और अन्य जिलों की पुलिस लगी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    हापुड़ के पिलखुवा में मुनीम से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में मेरठ रेंज के एडीजी भानु भास्कर ने मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और उनकी टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया है।

    hapur robbery tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.