लखनऊ, 02 फरवरी। केंद्रीय बजट 2024-25 में देश भर के 1,000 आईटीआई को अपग्रेड करने की घोषणा की गई थी। यह आधुनिकीकरण हब एंड स्पोक मॉडल पर किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बड़े औद्योगिक या निजी संस्थानों को दी जाएगी। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार भी सहयोग करेंगे। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के तहत पिछले साल 200 आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। इसे संशोधित किया गया है। केंद्र सरकार ने पहले चरण में प्रदेश की 20 आईटीआई को हब एंड स्पोक मॉडल पर विकसित करने के लिए सहयोग देने की बात कही है। इसके तहत पहले चरण में कानपुर, मेरठ व बिजनौर की आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में विकसित किए जाएंगे। शेष 17 आईटीआई के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि इन तीन बड़ी आईटीआई में अत्याधुनिक मशीनें आदि लगाकर युवाओं को प्रशिक्षण के दिया जाएगा। वहीं, इन संस्थानों में आसपास की चार-पांच आईटीआई के छात्रों व इंस्ट्रक्टर को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे युवा रोजगार के लिए तैयार किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में यूपी को 20 आईटीआई मिली हैं। निदेशालय स्तर पर औपचारिकता पूरी कर ली गई है। जल्द ही राज्य सरकार से इसे स्वीकृत कराकर केंद्र को भेजा जाएगा। इसके बाद रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से निजी संस्थानों से प्रस्ताव लेकर इस काम को पूरा कराया जाएगा। बाद में दूसरे चरण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
Trending
- अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

