Author: admin

गांधीनगर, 05 फरवरी। गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने गृहकार्य (होमवर्क) पूरा न करने पर नौवीं कक्षा की छात्रा को थप्पड़ मारने की आरोपी स्कूल शिक्षिका को दोषी ठहराते हुए तीन साल से अधिक की सजा सुनाई है। इस घटना से छात्रा के बाएं कान का पर्दा फट गया और उसे सुनने में दिक्कत होने लगी।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु चौधरी ने 30 जनवरी को अपने फैसले में कहा कि यह अपराध एक शिक्षक द्वारा अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल था, जिससे 14 साल की लड़की को गंभीर चोट लगी और उसे ‘‘लंबे समय तक सुनने में दिक्कत’’ हुई।अदालत…

Read More

लखनऊ, 05 फरवरी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पटरी के दुकानदारों के हित में अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट, 2014 के तहत जब तक टाउन वेंडिंग कमेटी शहर का सर्वेक्षण पूरा नहीं कर लेती व इस संबंध में स्ट्रीट वेंडिंग सर्टिफिकेट जारी नहीं कर देती, तब तक किसी भी वर्तमान पटरी की दुकान को न हटाया जाए। बशर्ते वे यातायात के सुचारू रूप से चलने में बाधा न बन रहे हों। कोर्ट ने मामले को तीन माह पश्चात सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं, साथ ही इस दौरान नगर निगम, लखनऊ को वेंडिंग…

Read More

जोधपुर 05 फरवरी। राजस्थान में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजस्थान और जालोर पुलिस की संयुक्त टीम ने करड़ा थाना क्षेत्र में संचालित एक गुप्त अवैध एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) निर्माण इकाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.910 किलोग्राम MD बरामद की है. साथ ही 50 किलो MD निर्माण की तैयारी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. राजस्थान में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत जालोर जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक सामने आई…

Read More

लखनऊ, 05 फरवरी। प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति छात्राओं को आकर्षित करने, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में बेटियों को स्कूटी देने की घोषणा की थी। इसके लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की घोषणा की गई थी। किंतु एक साल में यह योजना रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। यह स्थिति तब है, जब सरकार 11 फरवरी को अगले वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत करने का जा रही है। पिछले साल 20 फरवरी को प्रस्तुत बजट में सरकार ने घोषणा की थी लड़कियों को उच्च शिक्षा…

Read More

हरिद्वार,05 फरवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गत दिवस सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होने के बाद जगद्गुरु आश्रम कनखल पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु ने उन्हें शॉल और रुद्राक्ष की माला पहनाकर शुभाशीष दिया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता की।इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में राजा संतों के पास सत्ता संचालन और धर्म पालन को जानने के लिए जाते थे। सत्ता आने पर व्यक्ति में अहंकार आता है उसका शमन संतों के पास जाने से होता…

Read More

नई दिल्ली 05 फरवरी। आधार कार्ड के जरिए आज के समय में करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। मरे हुए लोगों के आधार कार्ड को भी साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है या उसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बायोमेट्रिक पहचान सिस्टम की रक्षा करने के लिए, सरकार ने मृत व्यक्तियों के 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर को बंद कर दिया है। लोकसभा में मंत्री ने दिया बयानसटीक डेटाबेस बनाए रखने के मकसद से किए गए इस बड़े सफाई अभियान की पुष्टि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जितिन प्रसाद…

Read More

लखनऊ 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है और पुलिस अधि‍कार‍ियों को पूरे राज्य में छापेमारी करके इसकी अवैध बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही कहा क‍ि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और पूरे ऑपरेशन की समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जाएगी। लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास बुधवार की…

Read More

नई दिल्ली, 05 फरवरी। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में अचानक माहौल गरमा गया। विपक्ष कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने हाथों में किताबों का एक ढेर लेकर खड़े हो गए। ये कोई साधारण किताबें नहीं थीं, बल्कि वे किताबें थीं जिनमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर नेहरू-गांधी परिवार के कई सदस्यों के निजी, राजनीतिक और ऐतिहासिक पहलुओं का जिक्र है। इन किताबों को लेकर संसद में इतना मुद्दा गर्म क्यों हो गया और आखिर इन किताबों में ऐसा क्या लिखा है, जिस पर विवाद शुरू हो गया। संसद में क्यों उठा…

Read More

श्रीगंगानगर 05 फरवरी। शादी के बाद सात फेरे, साथ जीने-मरने की कसमें और फिर महज तीन महीने में पति का सड़क पर खून से सना शव मिला। इस सनसनीखेज घटना के पीछे उसी शख्स की दुल्हन थी। जिस पत्नी के हाथों में मेहंदी की लकीरें भी नहीं मिटी थीं, उसी ने अपने पति को मौत के घाट उतरवाने की साजिश रच डाली। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस चौंकाने वाली वारदात का अब राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह क्राइम राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ। यहां नवविवाहिता ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति…

Read More

लखनऊ, 05 फरवरी। विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद की आवंटित संपत्तियों के लंबित भुगतान की वसूली के लिए राज्य सरकार जल्द ही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 लागू करेगी। इससे प्रदेश भर के 19 हजार से अधिक आवंटियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस आवास विभाग और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि ओटीएस के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए। योजना के तहत आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर लगे ब्याज और दंड शुल्क (पेनाल्टी) में भारी छूट दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे…

Read More