Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी नंबर प्लेट का महाखेल, जांच बैठी
    • मवाना रोड पर शुरू हुआ चौड़ीकरण, डाउनटाउन माल पर बनेगा गोल चक्कर
    • उज्जैन की ज्ञान परंपरा से शिक्षा उत्कृष्टता का नया अध्याय’
    • लखनऊ में कोचिंग और लाइब्रेरी में आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, 4 लापरवाह अफसर सस्पेंड, एसआईटी गठित, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित
    • अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स
    • 35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं
    • हिन्दुओं के हों दो से तीन बच्चे हरिद्वार से उठी संतो की आवाज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राजस्थान में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद, 50 किलो बनाने की थी तैयारी
    देश

    राजस्थान में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद, 50 किलो बनाने की थी तैयारी

    adminBy adminFebruary 5, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर 05 फरवरी। राजस्थान में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजस्थान और जालोर पुलिस की संयुक्त टीम ने करड़ा थाना क्षेत्र में संचालित एक गुप्त अवैध एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) निर्माण इकाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.910 किलोग्राम MD बरामद की है. साथ ही 50 किलो MD निर्माण की तैयारी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

    राजस्थान में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत जालोर जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक सामने आई है. एनसीबी जोधपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजस्थान और जालोर पुलिस की संयुक्त टीम ने करड़ा थाना क्षेत्र के कालबियो का गोलिया, खारा क्षेत्र में संचालित एक गुप्त अवैध मेफेड्रोन निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई 04 फरवरी 2026 को गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें ऑपरेशन “प्रयोगशाला” के तहत सुनियोजित तरीके से पूरी फैक्ट्री पर छापा मारा गया.

    एनसीबी जोधपुर की टीम ने घनश्याम सोनी, आईआरएस, जोनल डायरेक्टर, एनसीबी राजस्थान के मार्गदर्शन तथा विकाश कुमार, आईपीएस, महानिरीक्षक, एएनटीएफ राजस्थान के नेतृत्व में जालोर पुलिस के सहयोग से संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया. कार्रवाई के दौरान मौके से 4.910 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ मेफेड्रोन (MD) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

    छापेमारी के दौरान टीम को एक अस्थायी रूप से स्थापित रासायनिक प्रयोगशाला भी मिली, जिसमें बड़े पैमाने पर एमडी निर्माण की तैयारी की जा रही थी. जांच में सामने आया कि आरोपी लगभग 50 किलोग्राम एमडी बनाने की योजना पर काम कर रहे थे. मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल और अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें 4 ड्रम अज्ञात रसायन, 1 स्टरर मशीन, बोरोसिल कांच का जार (20000 मिली), बोरोसिल जार (2000 मिली) – 4, चुंबकीय स्टरर (हॉट प्लेट सहित) – 2, वजन मशीन – 2, रबर पाइप – 1 और थर्मामीटर – 1 शामिल हैं.

    कार्रवाई के दौरान मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह संगठित गिरोह अवैध बाजार में एमडी की बड़े पैमाने पर सप्लाई की तैयारी कर रहा था. इस संबंध में एनसीबी जोधपुर द्वारा अपराध संख्या VIII (IO) 02/NCB/JZU/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

    jalore md-drugs-factory rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी नंबर प्लेट का महाखेल, जांच बैठी

    June 23, 2026

    मवाना रोड पर शुरू हुआ चौड़ीकरण, डाउनटाउन माल पर बनेगा गोल चक्कर

    June 23, 2026

    उज्जैन की ज्ञान परंपरा से शिक्षा उत्कृष्टता का नया अध्याय’

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.